Breaking News : गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष Amit Chavda ने इस्तीफा दिया
Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज मैरीटाइम इंडिया समिट (Maritime India Summit) का उद्घाटन करेंगे. गुजरात में आज तहसील और पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे. वहीं WHO ने कोरोना संक्रमण (Coronavirus) को लेकर कहा है कि कोरोना वारयस इस वर्ष के अंत तक खत्म नहीं होगा. असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 रही, जिसे काफी कम माना जाता है. बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से प्रचार प्रसार में जुट गयी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. योगी आज मालदा में एक रैली को संबोधित करेंगे. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News : गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष Amit Chavda ने इस्तीफा दिया
Live Updates
11:29 PM. 2 Mar 215:59 PM. 2 Mar
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष Amit Chavda ने इस्तीफा दिया
गुजरात पंचायत चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष Amit Chavda ने इस्तीफा दे दिया है
11:29 PM. 2 Mar 215:59 PM. 2 Mar
करनाल के एक स्कूल में 54 स्टूडेंट मिले कोरोना पॉजिटिव
करनाल के एक स्कूल में 54 स्टूडेंट मिले कोरोना पॉजिटिव, हॉस्टल को containment zone बनाया गया
9:55 PM. 2 Mar 214:25 PM. 2 Mar
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में केरल में मोटर हड़ताल
केरल: ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में परिवहन क्षेत्र में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और मालिकों के संघों ने 12 घंटे लंबी राज्यव्यापी मोटर हड़ताल का आह्वान किया है. कोच्चि के दृश्य जहां निजी बसें नहीं चल रही हैं और कुछ केएसआरटीसी बसें कुछ यात्रियों के साथ चल रही हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:57 PM. 2 Mar 212:27 PM. 2 Mar
बीजेपी बड़ी बढ़त की ओर, कांग्रेस को नुकसान
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज बिहार में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने AIIMS पटना में COVID19 वैक्सीन का पहला डोज लिया. बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का यह दूसरा दिन है. इसमें 60 वर्ष से अधिक की आयु वाले लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है. साथ ही 45 से 60 वर्ष के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है.
7:57 PM. 2 Mar 212:27 PM. 2 Mar
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
7:57 PM. 2 Mar 212:27 PM. 2 Mar
कमल हासन ने लिया कोरोना का पहला डोज
देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के दूसरे दिन आज अभिनेता और मक्कल नीडि माईम के अध्यक्ष कमल हासन ने चेन्नई में COVID19 वैक्सीन की पहली डोज ली.
मुख्य बातें