संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया गया

Breaking News Fire in Annexe Building of Parliament House : आज सुबह संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गयी है. जानकारी के अनुसार एनेक्सी बिल्डिंग की छठी मंजिल में आग लगी है.

नयी दिल्ली : आज सुबह संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गयी है. जानकारी के अनुसार एनेक्सी बिल्डिंग की छठी मंजिल में आग लगी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. आग बुझाने के लिए अबतक 7 दमकल पहुंच गये हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल है कि इस आग से कितना नुकसान हुआ है.

दिल्ली की दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल पर आग लगी थी. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे आग लगने की जानकारी हमें मिली. उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की यह घटना हुई है . दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >