Breaking News: पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर जतायी चिंता
Copied link
Breaking News LIVE Update: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में चल रहा था इलाज. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 43 नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें से 32 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है . जमीन खरीद मामले में ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को आज पेश होने का समन भेजा है. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:08 AM. 9 Jul 214:08 AM. 9 Jul
कोरोना के बढ़ते मामले को बताया खतरनाक
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण के मामले एकबार फिर बढ़ रहे हैं यह चिंता का विषय है और हमारे लिए खतरनाक भी है हमें सावधानी बरती होगी.
4:08 AM. 9 Jul 214:08 AM. 9 Jul
पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर जतायी चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लोगों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जो लापरवाही की जा रही है उसपर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि आजकल जगह-जगह पर बहुत भीड़ दिखाई दे रही है ये हमारे लिए चिंता की बात है.
4:08 AM. 9 Jul 214:08 AM. 9 Jul
8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर आये NCP नेता एकनाथ खडसे
मनी लाॅड्रिंग मामले में ईडी ने NCP नेता एकनाथ खडसे को समन किया था. आज सुबह वे पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे जहां से 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद व रात को ईडी दफ्तर से बाहर आये.
4:08 AM. 9 Jul 214:08 AM. 9 Jul
Tokyo 2020 के लिए पहला भारतीय दल 17 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगा
Tokyo 2020 के लिए पहला भारतीय दल 17 जुलाई को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होगा. गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना की वजह से ओलंपिक स्थगित हो गया था.
4:08 AM. 9 Jul 214:08 AM. 9 Jul
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान
मोदी कैबिनेट की आज बैठक हुई जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान किया गया.
11:16 PM. 8 Jul 2111:16 PM. 8 Jul
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक वर्चुअल फॉर्मेट में जारी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में जारी है. मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य इस मीटिंग में भाग ले रहे हैं. यह बैठक वर्चुअल फार्मेट में आयोजित की गयी है.
11:16 PM. 8 Jul 2111:16 PM. 8 Jul
निसिथ प्रमाणिक ने गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
निसिथ प्रमाणिक ने गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, उन्हें खेलकूद एवं युवा मामलों का राज्य मंत्री भी बनाया गया है.
11:16 PM. 8 Jul 2111:16 PM. 8 Jul
दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट अजीत मोहन की याचिका खारिज कर दी है. विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति द्वारा जारी समन के खिलाफ अजीत मोहन ने याचिका दाखिल की थी.
7:50 PM. 8 Jul 217:50 PM. 8 Jul
वीरेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं में भिडंत
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पीलीभीत में नामांकन को दौरान बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं में भिडंत हो गई. (टीवी न्यूज)
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
आंदोलनकारी को चुनाव में नहीं जाना चाहिए
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- आंदोलनकारी को चुनाव में नहीं जाना चाहिए
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग
सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना (टीवी न्यूज)
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
मनसुख मंडाविया ने संभाला मंत्रालय का कार्यभार
मनसुख मंडाविया ने संभाला मंत्रालय का कार्यभार
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
आज सभी नए मंत्री बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
आज सभी नए मंत्री बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,892 नए मामले
बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,892 नए मामले, 817 मरीजों की मौत
7:14 PM. 8 Jul 217:14 PM. 8 Jul
बगदाद स्थित यूएस एंबेसी पर रॉकेट से हमला
बगदाद स्थित यूएस एंबेसी पर रॉकेट से हमला किया गया है. इराक सेना ने कहा है कि एंबेसी पर गिराए गए तीन रॉकेट.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला पहुंचीं हैं.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को भेजा आज पेश होने का समन
पुणे लैंड डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को समन भेजा है. ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को आज ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश को विशेष पीएमएलए अदालत ने आज 12 जुलाई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि प्रर्वतन निदेशालय ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को भी गिरफ्तार किया था.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी बनीं केंद्रीय मंत्री
बीजेपी नेता और कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह मिल गयी है. इससे पहले अन्नपूर्णा ने कोडरमा से पहली महिला सांसद होने का गौरव हासिल किया था. अब वह केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुई है, तो उनका कद और बढ़ गया है.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
मोदी कैबिनेट में पूर्व आईएएस अफसर भी शामिल
केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुई नयी फेरबदल में दो वरिष्ठ नौकरशाहों को जगह मिली है. भाजपा के आरा के सांसद राजकुमार सिंह और रामचंद्र प्रसाद सिंह को विशेष रुप से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
32 सांसदों को केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 43 नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें से 32 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे नेताओं में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, जदयू के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के नेता पशुपति कुमार पारस प्रमुख रुप से शामिल हैं.
1:16 PM. 8 Jul 211:16 PM. 8 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Update: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में चल रहा था इलाज. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 43 नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें से 32 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है . जमीन खरीद मामले में ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को आज पेश होने का समन भेजा है. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…