Breaking News: तमिलनाडु सरकार ने लाॅकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया
Copied link
Breaking News Latest Update: मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित गंजबासौदा में 15 लोग कुंए में गिर गये हैं. हादसे में तीन की मौत हो गई है. श्रीनगर के आलमदार कॉलोनी में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों किया ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी. डब्ल्यूएचओ की ओर से एक चेतावनी जारी की गई है, जिसमें डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि, कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वैरिएंट आ सकता है. पीएम मोदी आज गुजरात में मल्टीपल रेलवे प्रोजेक्ट का उद्गाटन करेंगे. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
12:59 AM. 17 Jul 2112:59 AM. 17 Jul
तमिलनाडु सरकार ने लाॅकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया
तमिलनाडु सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लाॅकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है. हालांकि सरकार ने कुछ छूट की भी घोषणा की है.
12:59 AM. 17 Jul 2112:59 AM. 17 Jul
भाजपा की 18 जुलाई को होने वाली संसदीय दल के कार्यकारिणी की बैठक स्थगित
भाजपा की 18 जुलाई को होने वाली संसदीय दल के कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गयी है. अभी यह जानकारी दी गयी है कि बैठक बाद में आयोजित की जायेगी तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.
12:59 AM. 17 Jul 2112:59 AM. 17 Jul
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से कहा चुनाव से पहले किसानों से बात करें
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीमा पार से बढ़ते आतंकी खतरों के बीच विरोध कर रहे किसानों के साथ बातचीत करें.
12:59 AM. 17 Jul 2112:59 AM. 17 Jul
साइबेरिया में रूसी विमान लापता जिसमें कम से कम 13 लोग सवार थे,
साइबेरिया में रूसी विमान लापता हो गया है, जानकारी के अनुसार विमान में कम से कम 13 लोग सवार थे. यह जानकरी एएफपी की ओर से मिली है.
12:59 AM. 17 Jul 2112:59 AM. 17 Jul
ईडी ने अनिल देशमुख की 4.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की
ईडी ने यह जानकारी दी है कि भ्रष्टाचार के एक मामले में उसने महाराष्ट्र के पू्र्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और उनके परिवार की 4.20 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की
7:31 PM. 16 Jul 217:31 PM. 16 Jul
यूपी पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता
7:28 PM. 16 Jul 217:28 PM. 16 Jul
असम सरकार ने फैसला बदला
असम सरकार ने कोरोना को लेकर अपना फैसला बदल दिया है. नेये फैसले के तहत राज्य में आने के लिए कोरोना की दोनों डोज के बाद भी लोगों को देनी होगी निगेटिव रिपोर्ट. (आजतक न्यूज)
7:28 PM. 16 Jul 217:28 PM. 16 Jul
भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
टी सिरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है.
7:28 PM. 16 Jul 217:28 PM. 16 Jul
शान से खड़ा है यूपी
यूपी में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हो रही है. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में तुष्टीकरण की राजनीति और जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग होता था. यहां विकास नहीं था लेकिन पिछले 4 साल से देश के सबसे अग्रणी प्रदेशों में से एक है. उन्होंने कहा कि, बदली है तस्वीर, आज शान से खड़ा है यूपी.
7:28 PM. 16 Jul 217:28 PM. 16 Jul
काबू में नहीं आया कोरोना तो बढ़ेंगे नए वेरिएंट्स के खतरे
पीएम मोदी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बात की. पीएम मोदी ने कहा है कि, काबू में नहीं आया कोरोना तो बढ़ेंगे नए वेरिएंट्स के खतरे, उन्होंने कहा कि, हम इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है. कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती हुई संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.(एएनआई)
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
एक बार फिर विचार करे यूपी सरकार
कांवड़ यात्रा सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से एक बार फिर विचार करने को कहा है. कोर्ट ने सोमवार तक यूपी सरकार को जवाब देने को कहा है.
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
वड़ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम में एक हलफनामा
कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम में एक हलफनामा दायर किया जिसमें केन्द्र ने कहा है के कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकारों को हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए कांवड़ियों की आवाजाही बंद कर देनी चाहिए. केन्द्र ने ये भी कहा है कि, धार्मिक भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकारों को टैंकरों के माध्यम से ‘गंगा जल’ उपलब्ध कराने चाहिए.
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
विदिशा हादसे में अबतक चार शव बरामद
विदिशा हादसे में अबतक चार शव बरामद, सीएम चौहान ने किया मुआवजे का एलान
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन
जानी-मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन हो गया है. 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 38,949 नए मामले
देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 38,949 नए मामले , 542 लोगों की हुई मौत
5:20 PM. 16 Jul 215:20 PM. 16 Jul
सोनिया से सिद्धू करेंगे मुलाकात
नहीं थम रहा पंजाब का सियासी संकट, आज सोनिया से सिद्धू करेंगे मुलाकात
1:04 PM. 16 Jul 211:04 PM. 16 Jul
श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों से हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया है. सेना पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन टला रही है.
1:04 PM. 16 Jul 211:04 PM. 16 Jul
मध्य प्रदेश के विदिशा कुंए में गिरे 15 लोग
मध्य प्रदेश के विदिशा के गंजबासौदा में एक बड़ा हादसा हो गया है. शहर के लाल पठार क्षेत्र में 15 से अधिक लोग एक कुएं में गिर गए जनिमें से तीन की मौत की खबर है. बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. बता दें कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले के दौरे पर थे. जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं.
1:04 PM. 16 Jul 211:04 PM. 16 Jul
डब्ल्यूएचओ ने नये वैरिएंट को लेकर दी चेतावनी
डब्ल्यूएचओ की ओर से चेतावनी दी गई है कि, कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वैरिएंट आ सकता है. एक ओर जहां विश्व के सभी देश कोविड 19 से लड़ने में जुटे हैं वहीं हर रोज इस वायरस को लेकर नये खुलासे हो रहे हैं. इसी क्रम में एक अध्ययन लॉसेंट मैग्जीन में प्रकाशित हुआ है जिसमें यह बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद भी कोरोना पीड़ितों को पूरी तरह ठीक होने में 35 सप्ताह तक का समय लग रहा है.
1:04 PM. 16 Jul 211:04 PM. 16 Jul
गंगा का जलस्तर बढ़ा
गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तबाही शुरू हो गयी है. साहिबगंज जिला अंतर्गत उधवा प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर पंचायत स्थित जीतनगर गांव में तेजी से कटाव हो रहा है. गंगा कटाव के कारण 130 घर गंगा के आगोश में समा गये हैं.
1:04 PM. 16 Jul 211:04 PM. 16 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Latest Update: मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित गंजबासौदा में 15 लोग कुंए में गिर गये हैं. हादसे में तीन की मौत हो गई है. श्रीनगर के आलमदार कॉलोनी में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों किया ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी. डब्ल्यूएचओ की ओर से एक चेतावनी जारी की गई है, जिसमें डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि, कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वैरिएंट आ सकता है. पीएम मोदी आज गुजरात में मल्टीपल रेलवे प्रोजेक्ट का उद्गाटन करेंगे. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…