Breaking News LIVE: कश्मीर में सरकारी संस्थान और कार्यालय को निर्देश, गणतंत्र दिवस के दिन फहराएं तिरंगा

Breaking News Updates : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के गरीब परिवारों को आगामी एक साल तक मुफ्त में अनाज देने का ऐलान किया है. सीबीआई ने ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है. देश-दुनिया की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

एनआईए ने आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में 14 जगहों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली में 14 जगहों पर छापेमारी की. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की आतंकी गतिविधियों के संबंध में मामला 20 अगस्त को एनआईए द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया गया था.

3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

कश्मीर में सरकारी संस्थान और कार्यालय को निर्देश, गणतंत्र दिवस के दिन फहराएं तिरंगा

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के. पोल ने शनिवार को सभी सरकारी संस्थानों और कार्यालयों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पोल ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक में ये निर्देश दिए.

3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में हत्या के एंगल से होगी जांच, पूछताछ जारी

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है. वालीव पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है.

3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

 तमिलनाडु में चोरी हुई 300 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा बरामद, दो गिरफ्तार

तमिलनाडु में भगवान हनुमान की 300 साल पुरानी प्रतिमा चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके इस प्रतिमा को बरामद कर लिया गया है। तमिलनाडु की प्रतिमा शाखा सी.आई.डी. ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह प्रतिमा 1000 साल पुराने धेनुपुरीस्वरारा मंदिर से करीब तीन साल पहले चोरी हुई थी.

3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

यादवपुर विश्वविद्यालय में हंगामा, बंगाल के राज्यपाल का लेफ्ट के छात्रों ने किया विरोध

यादवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को शनिवार को वामपंथी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि, राज्यपाल ने छात्रों से बात करके उन्हें शांत किया.

3:59 AM. 25 Dec 22 10:29 PM. 24 Dec

अली बाबा की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के गरीब परिवारों को आगामी एक साल तक मुफ्त में अनाज देने का ऐलान किया है. सीबीआई ने ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है. देश-दुनिया की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >