Breaking News LIVE: बंगाल में भाजपा छात्र संगठन नेता के घर पर बम बाजी

Breaking News Updates : यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति नेपाल की प्रतिबद्धता दुनिया भर के देशों के लिए एक उदाहरण है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण के चरण से महिला नेतृत्व वाले विकास के चरण में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी ने यूक्रेन और उसके भविष्य के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन का संकल्प लिया. कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव एजेंडे पर जनवरी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:40 AM. 31 Dec 22 10:10 PM. 30 Dec

बंगाल में भाजपा छात्र संगठन नेता के घर पर बम बाजी

बंगाल के दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के चंडीदास इलाके में शुक्रवार की देर संध्या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( एबीवीपी) नेता निखिल राय के घर बम फेंक कर कुछ युवक फरार हो गये. बम की धमाके से पूरा परिवार समेत आसपास के लोग हजार सूचना पाकर दुर्गापुर केसीपी तथागत पांडे समेत पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की जांच शुरू की.

3:40 AM. 31 Dec 22 10:10 PM. 30 Dec

क्रिकेटर ऋषभ पंत की MRI रिपोर्ट नॉर्मल

क्रिकेटर ऋषभ पंत की MRI रिपोर्ट नॉर्मल आयी है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है. टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को अहले सुबह एक भयंकर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये हैं.

3:40 AM. 31 Dec 22 10:10 PM. 30 Dec

तुर्किये के एक रेस्तरां में विस्फोट, सात लोगों की मौत

पश्चिमी तुर्किये के एक रेस्तरां में शुक्रवार को विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी के मुताबिक संभवत: गैस रिसाव होने के कारण यह विस्फोट हुआ.

3:40 AM. 31 Dec 22 10:10 PM. 30 Dec

बोले गुलाम नबी आजाद- कांग्रेस में वापसी की कोई योजना नहीं

वरिष्ठ राजनेता और नवगठित ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी’ के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस में लौटने का कोई इरादा नहीं है. आजाद ने इस साल की शुरुआत में कांग्रेस के साथ अपने 52 साल पुराने जुड़ाव को तोड़ दिया था.

1:51 AM. 31 Dec 22 8:21 PM. 30 Dec

पीएम मोदी ने ऋषभ पंत की मां से की बातचीत, उनके बेटे का हालचाल पूछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बातचीत की है. इस बातचीत के क्रम में उन्होंने उनके बेटे का हालचाल पूछा है.

1:51 AM. 31 Dec 22 8:21 PM. 30 Dec

दादर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर मिले दो अनजान बैग, मौके पर पहुंची पुलिस

दादर रेलवे स्टेशन पर शाम को अचानक अफरातफरी मच गयी. मामला बताया जा रहा है कि दादर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दो अनजान बैग मिले है. मिली ताजा जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति नेपाल की प्रतिबद्धता दुनिया भर के देशों के लिए एक उदाहरण है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण के चरण से महिला नेतृत्व वाले विकास के चरण में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी ने यूक्रेन और उसके भविष्य के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन का संकल्प लिया. कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव एजेंडे पर जनवरी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >