Breaking News LIVE: असम में पुलिस ने दो अनुभवी स्नैचरों को पकड़ा, गोला-बारूद के साथ दो पिस्टल बरामद

Breaking News Live Updates : उदयपुर पुलिस ने राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्य अभियुक्त समेत करीब 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. एटीएस गुजरात द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 10 चालक दल के साथ एक पाकिस्तानी नाव को हथियार, गोला-बारूद और 300 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 40 किलोग्राम नारकोटिक्स ले जाते हुए पकड़ा है. दिनभर की ताजा खबरों को जानने के लिए आप हमारे साथ बनें रहें.

Live Updates
2:16 AM. 28 Dec 22 8:46 PM. 27 Dec

असम में पुलिस ने दो अनुभवी स्नैचरों को पकड़ा, गोला-बारूद के साथ दो पिस्टल बरामद

असम के कामरूप में पुलिस ने दो अनुभवी स्नैचरों को पकड़ा और गोला-बारूद के साथ दो पिस्टल बरामद की. पुलिस टीम ने एके.32 mm पिस्टल के साथ 7 राउंड गोला बारूद, एके.22 mm पिस्टल और 9 राउंड गोला बारूद बरामद किया. असम पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

2:16 AM. 28 Dec 22 8:46 PM. 27 Dec

बुधवार को एम्स अस्पताल से निर्मला सीतारमण को मिल सकती है छुट्टी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें बुधवार को एम्स से छुट्टी मिल सकती है. सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

2:16 AM. 28 Dec 22 8:46 PM. 27 Dec

‘हम किसी के व्यवहार में ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ देखते हैं, तो क्या हम उसकी प्रशंसा नहीं कर सकते’

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपने बयान का स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ईश्वर से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन मैं उन लोगों की सराहना करता हूं जो भगवान के रास्ते पर चलते हैं। अगर कोई अच्छे काम के लिए तपस्या करता है, अगर हम किसी के व्यवहार में ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ देखते हैं, तो क्या हम उसकी प्रशंसा नहीं कर सकते?

2:16 AM. 28 Dec 22 8:46 PM. 27 Dec

नेपाल की राष्ट्रपति ने नवगठित कैबिनेट की सिफारिश पर अगला सदन सत्र बुलाने का किया आह्वान

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नवगठित कैबिनेट की सिफारिश पर 9 जनवरी 2023 को अगला सदन सत्र बुलाने का आह्वान किया है.

2:16 AM. 28 Dec 22 8:46 PM. 27 Dec

डॉ हसमुख अधिया को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त

भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव डॉ हसमुख अधिया को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व सचिव, सड़क और भवन विभाग, गुजरात सरकार एसएस राठौर को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है.

7:46 PM. 27 Dec 22 2:16 PM. 27 Dec

आदित्य ठाकरे ने कहा, हर दिन नया घोटाला आ रहा सामने

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि पहले दिन सीएम को घोटाला आया, फिर अब्दुल सत्तार का, आज उदय सामंत का हो या संजय राठौड़ का, हर दिन एक नए गद्दार का घोटाला सामने आ रहा है. ये अनैतिक सरकार इस्तीफा देने को तैयार नहीं है, अगर ये सरकार ऐसे ही महाराष्ट्र चलाती रही तो महाराष्ट्र तकलीफ में आ जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : उदयपुर पुलिस ने राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्य अभियुक्त समेत करीब 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. एटीएस गुजरात द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 10 चालक दल के साथ एक पाकिस्तानी नाव को हथियार, गोला-बारूद और 300 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 40 किलोग्राम नारकोटिक्स ले जाते हुए पकड़ा है. दिनभर की ताजा खबरों को जानने के लिए आप हमारे साथ बनें रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >