Breaking News : पश्चिम बंगाल हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Breaking News Live : वायुसेना के विमान से रविवार की देर रात हिंडन, चंडीगढ़ और आगरा से झारखंड की राजधानी रांची में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर को एयरलिफ्ट किया गया. जो बाइडेन के भाषण से बिफरा उत्तर कोरिया, धमकी देते हुए कहा- अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे.

Live Updates
7:32 PM. 3 May 21 7:32 PM. 3 May

पश्चिम बंगाल हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

5:29 PM. 3 May 21 5:29 PM. 3 May

पांच मई को बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

पांच मई को बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी. इस बात की जानकारी आज टीएमसी की ओर से दी गयी.

5:29 PM. 3 May 21 5:29 PM. 3 May

टी रबि शंकर आरबीआई के डिप्टी गवर्नर बनें

रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि टी रबि शंकर को अगले तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है.

5:29 PM. 3 May 21 5:29 PM. 3 May

देश में कोरोना से रिकवरी रेट 82 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि देश में कोरोना से रिकवरी रेट दो मई तक 78 प्रतिशत थी जो तीन मई को 82 प्रतिशत हो गयी है. यह पाॅजिटिव साइन है.

5:29 PM. 3 May 21 5:29 PM. 3 May

ममता बनर्जी ने कहा-नंदीग्राम के फैसले को लेकर हम कोर्ट जायेंगे

ममता बनर्जी ने कहा-नंदीग्राम के फैसले को लेकर हम कोर्ट जायेंगे

3:21 PM. 3 May 21 3:21 PM. 3 May

आईपीएल पर कोरोना का खतरा मंडराया, अब चेन्नई के तीन खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव

आईपीएल पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है, चेन्नई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तीन खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव हो गये हैं, हालांकि अभी उनके नामों की घोषणा नहीं हुई है.

11:14 AM. 3 May 21 11:14 AM. 3 May

कर्नाटक के चामराज नगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत

ऑक्सीजन की कमी की वजह से कर्नाटक के चामराज नगर के एक अस्पताल में करीब 24 मरीजों की मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस अस्पताल में बेल्लोर से ऑक्सीजन पहुंचना था, लेकिन उसके पहुंचने में देर होने की वजह से यह हादसा हो गया. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर दी गई.

11:14 AM. 3 May 21 11:14 AM. 3 May

त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव को किया गया कार्यमुक्त, शादी-समारोह का विवादित वीडियो हुआ था वायरल

पश्चिमी त्रिपुरा के शादी-समारोह को सरकारी आदेश के बावजूद जबरन रुकवाने के आरोपी डीएम शैलेश कुमार यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है. त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने मीडिया को बताया कि उनके इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अंतरराष्ट्रीय हो गया था. डीएम यादव के खिलाफ अफसर ही विरोध करने लगे थे. अफसरों का कहना था कि यादव को सस्पेंड कर देने से जांच प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद खुद डीएम यादव ने कार्यमुक्त होने की मांग भी की थी.

11:14 AM. 3 May 21 11:14 AM. 3 May

प्रशांत किशोर ने राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका से संन्यास लेने का किया ऐलान

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी भूमिका से संन्यास लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, उन्होंने निर्वाचन आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया.

7:58 AM. 3 May 21 7:58 AM. 3 May

वायुसेना के विमान के जरिए हिंडन, चंडीगढ़ और आगरा से रांची एयरलिफ्ट किया क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर

वायुसेना के विमान से रविवार की देर रात हिंडन, चंडीगढ़ और आगरा से झारखंड की राजधानी रांची में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर को एयरलिफ्ट किया गया. इसमें हिंडन से एक, चंडीगढ़ से दो और आगरा से दो क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किया गया है.

जो बाइडेन के भाषण से बिफरा उत्तर कोरिया, धमकी देते हुए कहा- अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भाषण से उत्तर कोरिया पूरी तरह से बिफर गया है. उसने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ चार मई को वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष बॉरिस जॉनसन के साथ वर्चुअल बैठक में बातचीत करेंगे. भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पॉजिटिव मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया था. उम्मीद जाहिर की जा रही है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कोरोना महामारी से निपटने को लेकर बातचीत हो सकती है.

मुख्य बातें

Breaking News Live : वायुसेना के विमान से रविवार की देर रात हिंडन, चंडीगढ़ और आगरा से झारखंड की राजधानी रांची में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर को एयरलिफ्ट किया गया. जो बाइडेन के भाषण से बिफरा उत्तर कोरिया, धमकी देते हुए कहा- अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >