पाकिस्तान की संसद में इमरान के मंत्री ने कश्मीर को लेकर जानें क्या कुछ कहा
पाकिस्तान के PM इमरान खान के रूस दौरे को लेकर नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, मैं पटल पर लाना चाहता हूं कि अमेरिका के NSA ने हमारे NSA को कॉल कर न जाने के लिए कहा. मुझे बताएं कि ऐसा कहां होता है कि एक संप्रभु देश को उसके द्विपक्षीय दौरे से रोका जाए? महमूद कुरैशी ने कहा कि वह कश्मीरियों को जकड़े रखना चाहती है. वह जुल्म की चक्की में कश्मीरियों को पीसना चाहती है. नेशनल असेंबली में PTI नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा, हमने कभी वार्ता से इंकार नहीं किया है. हमारे PM ने हमेशा कहा है कि अगर वह (भारत) शांति का एक कदम लेगा तो हम दो लेंगे. वहां (भारत में) जो हिंदुत्व की सोच आई हुई है, जो RSS की सोच दिल्ली में काबिज है, वह वर्ता नहीं चाहती.