Breaking News LIVE: मुख्यमंत्री को कल इस्तीफा सौंपेंगे कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा
Copied link
Breaking News Latest Updates: आंध्र प्रदेश के एलुरु में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, दो की मौत, 15 घायल. कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट. रूस यूक्रेन जंग के बीच रूस को झटका, ब्लैक सी में विस्फोट से एक युद्धपोत तबाह. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.
12:08 AM. 15 Apr 2212:08 AM. 15 Apr
मुख्यमंत्री को कल इस्तीफा सौंपेंगे कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा
कांट्रेक्टर संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले में आरोप लगने के बाद कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि वे कल मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें सबका सहयोग मिलेगा.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
ईश्वरप्पा से मांगा इस्तीफा
कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की आत्महत्या मामले में कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसिमन के बाहर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता डी.के.शिवकुमार और सिद्धारमैया समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा से इस्तीफे की मांग की.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
एक छात्र और एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के एक स्कूल के छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. जिसके बाद क्लास के अन्य छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
केंद्र और नीतीश सरकार पर निशाना
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आरजेडी ने केंद्र और नीतीश सरकार पर साधा निशाना.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
PM मोदी ने खरीदा पहला टिकट
प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी ने पहला टिकट खरीदा. यह संग्रहालय आजादी के बाद से देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
चरणजीत सिंह चन्नी को ईडी का समन
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें और बढ़ने लगी है. चन्नी पर अवैध रेत खनन मामले समेत अधिकारियों की ट्रांसफर -पोस्टिंग में करोड़ों रुपये की कमाई के मामले में ईडी ने शिकंजा कसा है. प्रवर्तन निदेशालय ने चन्नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकी घोषित
गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकी घोषित कर दिया है.जरगर ने 1999 में IC-814 विमान का अपहरण किया था.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
कोरोना वायरस के 1,007 नए मामले
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,007 नए मामले सामने आये है. वहीं, कोविड से ठीक होकर 818 लोग अपने घरों को लौट गए हैं.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
अमित फक्कड़ गावटे बने नए जोनल डायरेक्टर
NCB मुंबई के नए जोनल डायरेक्टर अमित फक्कड़ गावटे बन गए हैं.
8:01 PM. 14 Apr 228:01 PM. 14 Apr
6 हुई मरने वालों की संख्या
एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. 12 लोग घायल हैं. लुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि, नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगी है.
12:56 PM. 14 Apr 2212:56 PM. 14 Apr
आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा
आंध्रप्रदेश में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है. अक्की रेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लोग जख्मी भी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया.
12:56 PM. 14 Apr 2212:56 PM. 14 Apr
ब्लैक सी में विस्फोट से रूसी युद्धपोत तबाह
रूस यूक्रेन के बीच जंग 50वें दिन भी जारी है. रूस यूक्रेन पर ताबातोड़ हमला कर रहा है. इस बीच खबर है कि, ब्लैक सी में विस्फोट से रूसी मिसाइल क्रूजर तबाह हो गया. इसके बाद मिसाइल क्रूजर ‘Moskva’ के क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया. यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस विस्फोट में मिसाइल क्रूजर को भी काफी नुक्सान पहुंचा है. (आजतक)
12:56 PM. 14 Apr 2212:56 PM. 14 Apr
कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर अलर्ट किया गया. इसको लेकर बुधवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. अस्पताल अधीक्षक व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि एमसीएच भवन में 106 बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है. सभी बेड पर ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन लगी है. अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. मरीजों के लिए दवा भी उपलब्ध है.
12:56 PM. 14 Apr 2212:56 PM. 14 Apr
आतंकवादियों ने की गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दक्षिण कश्मीर जिले के काकरान इलाके में शाम लगभग साढ़े सात बजे राजपूत सतीश कुमार सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी. अधिकारियों ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनकर सिंह के घर पर तैनात दो पुलिसकर्मी बाहर आए और उन्हें खून से लथपथ पाया. उन्होंने बताया कि सिंह को एक गोली सिर में और दो गोलियां सीने में मारी गई थीं. घायल सिंह को श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
मुख्य बातें
Breaking News Latest Updates: आंध्र प्रदेश के एलुरु में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, दो की मौत, 15 घायल. कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट. रूस यूक्रेन जंग के बीच रूस को झटका, ब्लैक सी में विस्फोट से एक युद्धपोत तबाह. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.