Breaking News भारत में अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम की साजिशों की जांच शुरू, 11 जगह छापे

Breaking News Latest Updates: भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) की साजिशों की जांच शुरू हो गयी है. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अंडमान के कैंपबेल बे में भूकंप का झटका महसूस किया गया.

Live Updates
11:09 PM. 10 Apr 22 11:09 PM. 10 Apr

अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम की साजिशों की जांच शुरू

भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) की साजिशों की जांच शुरू हो गयी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम में 11 ठिकानों पर छापामारी की है. एजेंसी ने बताया है कि छापामारी बरपेटा और बोंगाईगांव जिलों में हुई.

11:09 PM. 10 Apr 22 11:09 PM. 10 Apr

आंध्रप्रदेश के सभी 24 मंत्रियों का इस्तीफा किया स्वीकार

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. वाईएसआर कांग्रेस ने कहा है कि वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी मंत्रिमंडल का फिर से गठन करेंगे. इसलिए सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

11:09 PM. 10 Apr 22 11:09 PM. 10 Apr

अंडमान निकोबार के कैंपबेल बे में भूकंप का झटका

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गयी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने कहा है कि भूकंप का झटका शाम 4:13 बजे महसूस किया गया.

11:09 PM. 10 Apr 22 11:09 PM. 10 Apr

सीताराम येचुरी तीसरी बार सीपीएम के महासचिव चुने गये

सीताराम येचुरी फिर से सीपीएम के महासचिव चुन लिये गये हैं. येचुरी लगातार तीसरी बार इस पद के लिए चुने गये हैं.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

सुपरटेक ट्विन टावर ब्लास्ट

यूपी के नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने का काम थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. इस ट्रायल से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. टेस्ट ब्लास्ट में किसी को भी नुकसान न हो इसके लिए आसपास की इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. सड़कों पर आवाजाही रोक दिया गया है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

यूपी एटीएस करेगी पूछताछ

गोरखनाथ मंदिर हमला में आरोपी मुर्तजा अब्बासी के चाचा से यूपी एटीएस पूछताछ करेगी. (आजतक)

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

श्रीलंका पहुंचा भारतीय खाद्य सामान

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत की ओर से पूरी-पूरी मदद मिल रही है. इसी कड़ी में भारत द्वारा भेजे गए सब्जियों और दैनिक राशन की वस्तुओं को कोलंबो के कई हिस्सों में वितरण के लिए ले जाया जा रहा है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

मोरी गेट स्थित आवास में आग

दिल्ली के मोरी गेट के निकोलसन रोड स्थित एक घर में आग लग गई. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

मायावती का जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कल सार्वजनिक तौर पर ये कहना कि कांग्रेस द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन करने और मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर पर मैंने कोई जवाब नहीं दिया, ये बात पूरी तरह गलत है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

PTI समर्थकों का प्रदर्शन

सत्ता से बेदखल होने वाले पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पाकिस्तान के कई शहरों में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, इमरान खान को शनिवार देर रात सत्ता से बेदखल कर दिया गया. वो अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

देश में कोरोना वायरस के 1,054 नए मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,054 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,35,271 हो गई, जबकि 29 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,685 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,132 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन आज से शुरू

दिल्ली में वयस्कों के लिए कोरोना की बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है.

2:31 PM. 10 Apr 22 2:31 PM. 10 Apr

पाकिस्तान- अटॉर्नी जनरल का इस्तीफा

पाकिस्तान में इमरान सरकार के जाते ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. इस कड़ी में पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद ने इस्तीफा दे दिया है.

7:52 AM. 10 Apr 22 7:52 AM. 10 Apr

महसूस किए गए भूकंप के झटके

आज ​​सुबह 7:02 बजे निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 4.9 रही भूकं‍प की तीव्रता. वहीं फूकंप से किसी तरह के नुक्सान की अभी जानकारी नहीं मिली है.

7:52 AM. 10 Apr 22 7:52 AM. 10 Apr

आधी रात को गिर गई इमरान सरकार

पाकिस्तान में शनिवार को दिन भर चले सियासी ड्रामे के बीच आधी रात को नेशनल असेंबली विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शुरू हुआ. प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े. इस तरह आधी रात को इमरान सरकार की सत्ता से विदाई हो गई. पाकिस्तान में इमरान सरकार के गिरने के बाद अब शहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) की साजिशों की जांच शुरू हो गयी है. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अंडमान के कैंपबेल बे में भूकंप का झटका महसूस किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >