Breaking News: सीधी बस हादसा : PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की मंजूरी दी

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुनियादी ढांचा क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2021-22 को लेकर रोडमैप पर परामर्श के लिए वेबिनार को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के एक लाख हितग्राहियों को घर की सौगात देंगे. आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की आज होनेवाली बैठक में वित्त मंत्री भाग लेंगी. उत्तर प्रदेश में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. टूलकिट मामले में शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. किसान आज देश भर में सर छोटूराम की जयंती पर एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे. रेलटेल का आईपीओ आज खुल रहा है. यह 18 फरवरी को बंद होगा. कोलकाता के हुबली से मुंबई के बीच आज से एयर इंडिया उड़ान सेवा शुरू कर रही है. छत्तीसगढ़ में कोरोना गाइडलाइन के साथ आज से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जायेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में है. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिये हैं. जीत के लिए अब भी 429 रनों की जरूरत है. ऐसे ही ताजा खबरों के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
11:10 PM. 16 Feb 21 5:40 PM. 16 Feb

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार की रात खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर में पांच की मौत हो गयी. इस हादसे में कम-से-कम पांच घायल हो गये. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:06 PM. 16 Feb 21 2:36 PM. 16 Feb

सीधी बस हादसा : PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मध्य प्रदेश की सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरनेवालों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी.

8:06 PM. 16 Feb 21 2:36 PM. 16 Feb

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र के तट पर करीब दस महीनों तक तैनात रहने के बाद पीछे हट रहे दोनों देशों के सैनिक और टैंक

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र के तट पर करीब दस महीने तक तैनात रहने के बाद भारत और चीन के सैनिक और टैंक डिसइंगेज हो रहे हैं। (वीडियो सोर्स: नॉर्दन कमांड, भारतीय सेना)

8:06 PM. 16 Feb 21 2:36 PM. 16 Feb

मध्य प्रदेश बस हादसे में 35 शव बरामद किये गये

मध्य प्रदेश: सीधी में उस स्थल से अब तक कुल 35 शव बरामद किये गये, जहां लगभग 54 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज नहर में गिर गयी. सात लोगों को बचाया गया. तलाशी अभियान चल रहा है. वहीं, सिधी के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा है िक 39 लोगों के शव बरामद किये गये हैं.

8:06 PM. 16 Feb 21 2:36 PM. 16 Feb

चेन्नई टेस्ट : भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, चार मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया है. चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. मालूम हो कि चेन्नई में ही पहला मैच हुआ था. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था. अब तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जायेगा.

6:04 PM. 16 Feb 21 12:34 PM. 16 Feb

मध्य प्रदेश के सीधी से सतना जा रही एक बस नहर में गिरी, 30 शव बरामद, सात यात्रियों को बचाया गया

मध्य प्रदेश के सीधी से सतना जा रही एक बस नहर में गिरी. बस में करीब 54 यात्री सवार थे. सात यात्रियों को बचाया गया है, बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है. मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि इस दुखद घटना ने पूरे मध्य प्रदेश के दिल और दिमाग को झकझोर कर रख दिया है. हम सीधी जा रहे हैं. मैंने संबंधित अधिकारियों से अभी बात की तो पता चला है कि लगभग 30 शव वहां मिल चुके हैं.

मुख्य बातें

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुनियादी ढांचा क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2021-22 को लेकर रोडमैप पर परामर्श के लिए वेबिनार को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के एक लाख हितग्राहियों को घर की सौगात देंगे. आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की आज होनेवाली बैठक में वित्त मंत्री भाग लेंगी. उत्तर प्रदेश में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. टूलकिट मामले में शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. किसान आज देश भर में सर छोटूराम की जयंती पर एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे. रेलटेल का आईपीओ आज खुल रहा है. यह 18 फरवरी को बंद होगा. कोलकाता के हुबली से मुंबई के बीच आज से एयर इंडिया उड़ान सेवा शुरू कर रही है. छत्तीसगढ़ में कोरोना गाइडलाइन के साथ आज से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जायेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में है. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिये हैं. जीत के लिए अब भी 429 रनों की जरूरत है. ऐसे ही ताजा खबरों के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >