Breaking News : अब प्रणब मुखर्जी के गुर्दे में भी आई दिक्कत, हालत में कोई सुधार नहीं
Copied link
Breaking News : देश में कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus in india) के कुल मामलों की संख्या 32 लाख के आंकड़े को पार कर गई जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 लाख के पार चली गई. कोरोना संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा दो करोड़ 36 लाख से ज्यादा हो गया है. जबकि पूरे विश्व में आठ लाख 11 हजार से अधिक की जान गई है. इधर तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएंगे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत (Pranab Mukherjee health ) में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. बिहार सरकार ने सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस (Sushant Singh Case )में सीबीआई (cbi) जांच जारी है. आतंकी पुलवामा (nia pulwama chargesheet) जैसा दूसरा अटैक करने वाले थे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
11:51 PM. 26 Aug 2011:51 PM. 26 Aug
अब प्रणब मुखर्जी के गुर्दे में भी आई दिक्कत
अस्पताल ने बताया कि मुखर्जी को जब भर्ती कराया गया था, तब ही कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी. अस्पताल ने एक बयान में कहा, श्री प्रणब मुखर्जी का फेफड़ों में संक्रमण का इलाज जारी है. कल से उनके गुर्दे में भी थोड़ी दिक्कत आ रही है. वह अब भी गहरे कोमा में है और जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी नज़र आ रही है. कल शाम को जारी की गई रिपोर्ट में 1,500 से ज्यादा मामले थे और आज शाम को जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 1,693 केस हैं। बाकी सब पैरामीटर ठीक हैं.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
तरुण गोगोई कोरोना संक्रमित
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने ट्वीट कर बताया कि वो कोरोना से संक्रमित हैं.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
राजस्थान के भरतपुर और भीलवाड़ा में 2 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के भरतपुर और भीलवाड़ा में 2 नए मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास समारोह का उद्घाटन किया.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
दिल्ली में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे
दिल्ली में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे है, एक समय में संक्रमण दर 40 प्रतिशत थी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
CBI अधिकारियों की एक अन्य टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची
सुशांत केस में CBI अधिकारियों की एक अन्य टीम मुंबई के सांताक्रूज के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंची.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 67,151 नए मामले, 1,059 मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 67,151 नए मामले सामने आए और 1,059 मौत हुई है.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
केजरीवाल ने आज 11 बजे अहम समीक्षा बैठक बुलाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 11 बजे अहम समीक्षा बैठक बुलाई है जिसमें कोरोना पर चर्चा होगी.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सुबह 7:54 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी जानकारी दी है.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
रायगढ़ में बिल्डिंग ढहने से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 15 हुई
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बिल्डिंग ढहने से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 15 हुई. एक व्यक्ति अभी भी लापता है. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
लाल गेट के पास दो मंजिला इमारत ढह गई
मध्य प्रदेश के देवास में कल लाल गेट के पास दो मंजिला इमारत ढह गई थी, रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 9 लोगों को बचाया गया. एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया,दो शव बरामद किए गए और एक और व्यक्ति को मलबे के नीचे से बचाया गया है.
7:52 PM. 26 Aug 207:52 PM. 26 Aug
हरियाणा विधानसभा सत्र आज से शुरू
हरियाणा विधानसभा सत्र आज से शुरू होगा, लेकिन सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिस्सा नहीं ले सकेंगे. आपको बता दें कि वे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
पुलवामा जैसा दूसरा अटैक करने वाले थे आतंकी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलवामा आतंकवादी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के मामले में मंगलवार को जम्मू में विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया. सूत्रों की मानें तो, चार्जशीट में कहा गया है कि ऐसे ही एक और हमले को अंजाम देने की पूरी तैयारी आतंकियों ने कर ली थी. कार की व्यवस्था कर ली गई थी. फिदायीन तैयार थे, लेकिन इसी बीच भारतीय वायुसेना ने बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर बम से जवाबी कार्रवाई कर दी.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुंबई पुलिस को भेजा समन
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने अपनी जांच की रफ्तार तेज कर दी है. बीते 6 दिनों में सीबीआई के अधिकारी अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. वहीं सीबीआई ने आत्महत्या के बाद दरवाजा खुलने की गुत्थी को सुलझाने और पूरे मामले की जानकारी के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारी को समन भेजा है.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सभी एसडीपीओ रैंक में तैनात किया गया है.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
पद्मनाभस्वामी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएगा
तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएगा. यह कोरोना संकट में बंद था.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
तय समय पर होंगी JEE (Main) और NEET (UG) की परीक्षाएं
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) का आयोजन सितंबर महीने में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा कि JEE (Main) और NEET (UG) परीक्षाएं घोषित तारीखों पर आयोजित की जाएंगी, जो क्रमशः 1 से 6 सितंबर और 13 सितंबर हैं.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 32 लाख के पार
देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 32 लाख के आंकड़े को पार कर गई जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 लाख के पार चली गई.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैक्सीन का दूसरे चरण का मानव परीक्षण बुधवार से हो सकता है शुरू
आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधाकर्ताओं द्वारा विकसित संभावित कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक मानव पर दूसरे चरण के परीक्षण के लिए मंगलवार को यहां भारती विद्यापीठ के मेडिकल कालेज में पहुंची. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. संस्थान के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परीक्षण बुधवार से शुरू हो सकता है.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को रांची के मेदांता से गुरूग्राम स्थित में मेदांता में किया गया शिफ्ट
कोरोना संक्रमण की चपेट में आये झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को रांची के मेदांता से गुरुग्राम स्थित मेदांता के मुख्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे और 60 साल की महिला को बचा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है और मंगलवार को मलबे से 12 और शवों को निकाला गया.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
कांग्रेस में मनाने का दौर जारी
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हंगामे के बाद गांधी परिवार अब डैमेज कंट्रोल में जुट चुका है. जानकारी के अनुसार चिठ्ठी लिखने वाले असंतुष्ट धड़े की अगुवाई करने वाले गुलाम नबी आजाद को मनाने के लिए खुद सोनिया गांधी को आगे आना पड़ा है. बैठक के तुरंत बाद राहुल गांधी ने भी गुलाम नबी आजाद से बाद कर गिले शिकवे दूर करने का प्रयास किया था.
1:20 PM. 26 Aug 201:20 PM. 26 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : देश में कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus in india) के कुल मामलों की संख्या 32 लाख के आंकड़े को पार कर गई जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 लाख के पार चली गई. कोरोना संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा दो करोड़ 36 लाख से ज्यादा हो गया है. जबकि पूरे विश्व में आठ लाख 11 हजार से अधिक की जान गई है. इधर तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएंगे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत (Pranab Mukherjee health ) में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. बिहार सरकार ने सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस (Sushant Singh Case )में सीबीआई (cbi) जांच जारी है. आतंकी पुलवामा (nia pulwama chargesheet) जैसा दूसरा अटैक करने वाले थे. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…