Breaking News LIVE: जैन संत विमद सागर महाराज ने इंदौर में की आत्महत्या
Copied link
Breaking LIVE : 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग. गोवा चुनाव में आज राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का प्रचार, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा. खूंखार डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर. इसके साथ ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
जैन संत विमद सागर महाराज ने इंदौर में की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में जैन संत विमद सागर महाराज ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि चातुर्मास करने के लिए आये विमद सागर महाराज ने इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 106 करोड़ के पार
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 106 करोड़ को पार कर गया है. शनिवार शाम 7 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 61,99,429 डोज लगायी गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
नौशेरा सेक्टर में ब्लास्ट, सेना के एक अधिकारी समेत दो की मौत
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को हुए एक ब्लास्ट में भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गयी.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज और मुनमुन की नहीं हुई रिहाई
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा की शनिवार को जेल से रिहाई नहीं हुई. आर्यन खान के जेल से घर पहुंचने के बाद मुनमुन के वकील कासिफ खान देशमुख ने मीडिया को बताया कि समय पर जरूरी दस्तावेज जेल प्रशासन के पास नहीं पहुंचे. इसलिए उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया. तीनों को एक साथ जमानत दी गयी थी.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
केरल में कोरोना से 62 लोगों की मौत, 7 हजार से अधिक नये मामले
केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण से 62 लोगों की मौत हो गयी है. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. इस दौरान 7,427 नये मामले सामने आये, जबकि 7,166 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. राज्य में अब भी सबसे ज्यादा 78,624 कोरोना के एक्टिव केस हैं.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
परम बीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
उगाही मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बुरी तरह से फंस गये हैं. मुंबई की एस्प्लानेड कोर्ट ने शनिवार को परम बीर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
गोसाबा में 3 बजे तक 67.2 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के गोसाबा विधानसभा सीट पर तीन बजे तक 67.2 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
दिल्ली की जालसाज स्नेह रानी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकार को 13.80 करोड़ का चूना लगाने वाली स्नेह रानी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वह कथित तौर पर एक फर्म चलाती थी, जिसने करोड़ों रुपये का गबन किया. अधिकारियों नेे एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
बंबोलिम से आजाद मैदान तक राहुल गांधी ने की ‘पायलट’ में सवारी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा की राजधानी पणजी में शनिवार को बंबोलिम से आजाद मैदान तक ‘पायलट’ की सवारी की. गोवा में मोटरसाइकिल टैक्सी को ‘पायलट’ कहा जाता है.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिले पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटिकन सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पोप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम ने कहा कि पोप के साथ उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की. पीएम मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता भी दिया.
4:56 AM. 31 Oct 214:56 AM. 31 Oct
बंगाल उपचुनाव 2021: गोसाबा में सबसे ज्यादा 51.19 फीसदी वोट
बंगाल उपचुनाव 2021 के लिए मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक दक्षिण 24 परगना के गोसाबा (एससी) सीट पर सबसे ज्यादा 52.19 फीसदी वोटिंग हुई है. दीनहाटा में 47.83, शांतिपुर में 48.02 फीसदी और खड़दह में 36.70 फीसदी वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
रोमा कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रोमा कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, इटली के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
सपा का बढ़ा कुनबा
सपा का बढ़ा कुनबा, बीजेपी विधायक राकेश राठौर समेत बसपा के 6 विधायकों ने ली सदस्यता
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
गोवा के फेल्सो बीच पहुंचे राहुल गांधी
गोवा के फेल्सो बीच पहुंचे राहुल गांधी, मछुआरों से मुलाकात, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
वेटिकन सिटी पहुंचे पीएम मोदी
वेटिकन सिटी पहुंचे पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस से की मुलाकात.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
मन्नत पहुंच आर्यन खान
आर्थर जेल से रिहा होकर आर्यन खान मन्नत पहुंच गये हैं. मन्नत में ढ़ोल नगाड़ो और पटाखों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
आर्यन खान की हुई रिहाई
मुंबई ड्रग केस में आर्यन खान की रिहाई हो गई है. आज आर्यन खान जेल से रिहा हो गये हैं. 28 दिन बाद उन्हें रिहाई मिली है.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
लोगों को धमका रहे हैं सीआरपीएफ के जवान
बंगाल उपचुनाव में टीएमसी का आरोप- लोगों को धमका रहे हैं सीआरपीएफ के जवान
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले, 549 लोगों की मौत
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
आर्थर जेल प्रशासन को बेल आर्डर
आर्यन खान ड्रग केस मामले में आर्थर जेल प्रशासन को बेल आर्डर मिल गया है. आज 10 से 12 बज तक हो सकती है आर्यन खान की रिहाई.
7:56 PM. 30 Oct 217:56 PM. 30 Oct
बिहार के कुश्वेवरस्थान विधानसभा सीट मतदान जारी
बिहार के कुश्वेवरस्थान विधानसभा सीट मतदान जारी है. बड़ी संख्या में वोटिंग करने पहुंचे है मतदाता.
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग
देश के कई राज्यों में आज उपचुनाव होने जा रहे हैं. 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग होगी है. अधिकांश सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी. 3 लोककसभा सीटों में दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर आज मतदाता वोट डालेंगे.
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
गोवा चुनाव में आज राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का प्रचार
गोवा चुनाव में आज राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का प्रचार, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
आज जेल से रिहा होंगे आर्यन खान
आज जेल से रिहा होंगे आर्यन खान, ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे ही खोल दिया गया है. (टीवी न्यूज)
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
झारखंड में वीकेंड लॉकडाउन हुआ खत्म
कोरोना संक्रमण के कारण झारखंड में लागू वीकेंड लॉकडाउन समेत सभी प्रकार के लॉकडाउन को वापस ले लिया गया है. इसके तहत जहां वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो गया, वहीं राज्य के सभी दुकानें अब सामान्य रूप से खुलेंगी. राज्य में 11 अप्रैल के पहले की स्थिति बहाल कर दी गयी है. सिनेमा हॉल व क्लब भी सामान्य दिनों तक खुले रह सकेंगे.
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
बक्सर के डीइओ सहित 72 शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर का आदेश
शिक्षा विभाग ने बक्सर के डीइओ अमर भूषण पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति दी है. साथ ही 72 अपात्र शिक्षकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक बक्सर के डीइओ अमर भूषण ने सुपौल में डीपीओ रहते हुए 72 अपात्र शिक्षकों की पदस्थापना कराते हुए उन्हें वेतन भुगतान किया था. निगरानी विभाग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मांगी थी.
12:46 PM. 30 Oct 2112:46 PM. 30 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking LIVE : 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग. गोवा चुनाव में आज राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का प्रचार, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा. खूंखार डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर. इसके साथ ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…