Bois Locker Room: 17-18 साल के सैकड़ों लड़के इंस्टा ग्रुप पर नाबालिग लड़कियों के साथ करते थे गंदा काम, 20 की हुई पहचान

‘Bois Locker Room’ इंस्‍टाग्राम (Instagram) चैट ग्रुप को लेकर बड़ा खुलासा. इंस्टाग्राम ग्रुप में साउथ दिल्ली के सैंकड़ों युवक हैं, जो कथित रूप से ग्रुप में नाबालिग लड़कियों के फोटो शेयर करते हैं और उन्‍हें अपनी हवस का शिकार बनाने की तैयारी भी करते हैं. अब इस मामले पर दिल्‍ली महिला आयोग (Delhi Commission For Women Swati Maliwal) ने संज्ञान लिया है और दिल्‍ली पुलिस और इंस्‍टाग्राम को नोटिस जारी किया है.

नयी दिल्‍ली : देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है. ऐसे में पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस दौरान लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है. हालांकि कई मामलों में अब छूट भी मिल रही है. लॉकडाउन में लोग अपने घरों में मोबाइल और नंटरनेट पर अधिक समय बिता रहे हैं. वैसे में एक रिपोर्ट आयी थी कि लॉकडाउन में ऑन लाइन यौन हिंसा बढ़ सकती है.

अब इसी तरह की एक खबर इस समय दिल्‍ली से आ रही है. ‘द क्विंट’ के हवाले से खबर है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने 3 मई को ‘Bois Locker Room’ इंस्‍टाग्राम चैट ग्रुप के बारे में बड़ा खुलासा किया था. उस ट्विटर यूजर ने खुलासा किया था कि इंस्टाग्राम ग्रुप में साउथ दिल्ली के सैकड़ों युवक हैं, जो कथित रूप से ग्रुप में नाबालिग लड़कियों के फोटो शेयर करते हैं. यूजर ने खुलासा किया कि कहा कि ग्रुप में लड़कियों को देखकर ‘गैंगरेप’ का प्लान भी किया जाता है. मामले में 20 लोगों की पहचान हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि उस ग्रुप में लड़के कम उम्र की लड़कियों की तसवीरों को एडीट करते और ग्रुप में शेयर करते. उसके बाद ग्रुप में ही गैंगरेप का प्‍लान बनाया जाता था. इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में Bois Locker Room ट्रेंड करने लगा.

खबर के अनुसार साउथ दिल्ली की ही एक लड़की ने ट्विटर पर चैट ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बड़ा खुलासा किया. उस यूजर ने बताया, 17-18 साल के साउथ दिल्ली के लड़कों के ‘Bois Locker Room’ इंस्टाग्राम ग्रुप में उनकी ही उम्र की लड़कियों की तस्वीरें शेयर की जाती हैं.

उस लड़की ने बताया कि उसके स्‍कूल के भी दो लड़के उस ग्रुप का हिस्‍सा हैं. इससे वो और उसकी दोस्‍त डरा हुआ महससू कर रही हैं. उस लड़की ने लिखा, उसकी मां चाहती है वो सोशल मीडिया, खास कर इंस्‍टाग्राम छोड़ दे.

लड़की ने जो स्‍क्रीनशॉट शेयर की है उसके अनुसार कुछ लड़के यौन शोषण को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं. यूजर ने जो स्‍क्रीन शॉट शेयर किया है उसमें कथित रूप में कुछ लड़के मैसेज में बात कर रहे हैं कि वो लड़की का गैंगरेप भी कर सकते हैं.

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस और इंस्‍टाग्राम को भेजा नोटिस

इधर इस मामले ने अब तुल पकड़ लिया है. तेजी से सोशल मीडिया में #boyslockerroom ट्रेंड करने लगा है. अब इस मामले में दिल्‍ली महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है. दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लेते हुए दिल्‍ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजा है.

उन्‍होंने ट्वीट कर बताया, इंस्टाग्राम पर “boys locker room” नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे. ये हरकत एक घिनौनी, अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण है. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर रहे हैं. इस ग्रुप के सभी लड़के अरेस्ट होने चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >