लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के प्रभारियों की सूची जारी, विनोद तावड़े को बिहार का प्रभार, देखें लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. बिहार की जिम्मेदारी दीपक प्रकाश और विनोद तावड़े को प्रभार सौंपा गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है.

Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. इसी साल के मध्य में लोकसभा के चुनाव होने है और सभी राजनीतिक दल अभी रणनीति बनाने में लगी हुई है. इसी बीच शनिवार को पार्टी की तरफ से सभी राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है. बिहार में जहां एक ओर महागठबंधन में टूट के आसार है वहां विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को प्रभार सौंपा गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है.

  • अंडमान एवं निकोबार : वाई. सत्या कुमार

  • अरुणाचल प्रदेश : अशोक सिंघल

  • बिहार : विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश

  • चंडीगढ़ : विजयभाई रूपाणी

  • दमन एवं दीव : पुरनेश नोदी और दुष्यन्त पटेल

  • गोवा : आशीष सूद

  • हरियाणा : बिपलब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर

  • हिमाचल प्रदेश : श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन

  • जम्मू-कश्मीर : तरुण चुघ और आशीष सूद

  • झारखंड : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

  • कर्नाटक : डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी

  • केरल : प्रकाश जावड़ेकर

  • लद्दाख : तरुण बुध

  • लक्ष्यद्वीप : अरविंद मेनन

  • मध्य प्रदेश : डॉ. महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय

  • ओडिशा : विजेपल सिंह तोमर और लता उसेंडी

  • पुडुचेरी : निर्मल कुमार सुराणा

  • पंजाब : विजयभाई रूपाणी और नरेंद्र सिंह

  • सिक्किम : दिलीप जयसवाल

  • तमिलनाडु : अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी

  • उत्तर प्रदेश : बैजयंत पांडा

  • उत्तराखंड : दुष्यंत कुमार गौतम

  • पश्चिम बंगाल : मंगल पांडे, आशा लकड़ा और अमित मालवीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >