संसद के मानसून सत्र के दौरान बृहस्पतिवार(6 अगस्त ) को राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला. बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने कांग्रेस के शासनकाल जिक्र करते हुए कोयला चोरी और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कोयला चोर,भ्रष्टाचारी और आतंकवादी कहां मिलेंगे...बीजेपी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस के दफ्तर में, जिससे सदन का माहौल बेहद गर्म हो गया.
अनिल बोंडे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने कहा कि कांग्रेस पर आतंकवाद को लेकर सवाल खड़े किए और दावा किया कि साल 2014 के बाद से देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है .उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों ने देश की सुरक्षा को कमजोर किया, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को मजबूत किया. बोंडे ने अपने भाषण में कांग्रेस पर राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता करने का भी आरोप लगाया.
अनिल बोंडे के नारे लगाते ही बाकी भाजपा सांसद ने कांग्रेस के दफ्तर में बोलना शुरू कर दिया. हालांकि, इस दौरान उपसभापति हरिवंश ने अनिल बोंडे से ऐसा बोलने से मना किया, लेकिन सांसद बोलते रहे. उपसभापति ने साफ किया कि विषय पर ही बोलिए, सिर्फ वही रिकॉर्ड पर जाएगा.
विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार बढ़ रहा टकराव
मानसून सत्र के दौरान पिछले कई दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर लगातार टकराव देखने को मिल रहा है. विपक्ष जहां सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर लगातार पलटवार कर रही है. इसी राजनीतिक खींचतान के बीच राज्यसभा में अनिल बोंडे का बयान नई बहस का विषय बन गया.
ये भी पढ़ें: लोकसभा में बिना बहस पास हुआ टैक्स संशोधन बिल, विदेशी निवेश से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तक होंगे बदलाव
