Pragya Thakur Speech: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज, कर्नाटक में दिया था भड़काऊ भाषण

भाजपा नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कुछ दिनों पहले हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं के मद्देनजर कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है.

कर्नाटक में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

टीएमसी के प्रवक्ता और राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला ने की थी शिकायत

टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले और राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला ने शिवमोगा के सांसद जीके मिथुन कुमार सहित ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. गोखले ने ट्विटर पर लिखा था, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा 25 दिसंबर को दिए गए सांप्रदायिक और भड़काऊ भाषण के संबंध में कर्नाटक पुलिस और शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई.

प्रज्ञा ठाकुर ने क्या दिया था बयान

भाजपा नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कुछ दिनों पहले हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं के मद्देनजर कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है. भोपाल से सांसद ठाकुर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा था, लव जिहाद उनकी जिहाद की परंपरा है. यदि कुछ नहीं है, तो वे ‘लव जिहाद’ करते हैं. यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है. उन्होंने शिवमोगा के हर्ष समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें.

Also Read: दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कहा- देशभक्‍तों को अपमानित करती रही है कांग्रेस

प्रज्ञा ने कहा था हिंदु घरों में रखें हथियार, नहीं तो कम से कम चाकुओं की धार कर लें तेज

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा था, अपने घरों में हथियार रखें. यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है… मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी… हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है. यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >