कुलगाम में भाजपा नेता जावेद अहमद डार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की

भाजपा ने जावेद अहमद डार की हत्या की निंदा की है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में यह दूसरे भाजपा नेता हैं जिनकी अगस्त माह में आतंकियों ने हत्या की है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक भाजपा नेता जावेद अहमद डार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जावेद अहमद डार होमशालिबग विधानसभा क्षेत्र के नेता थे. आतंकियों ने उनपर कुलगाम के ब्राजलू-जगीर इलाके में गोलियां चलायी थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

भाजपा ने जावेद अहमद डार की हत्या की निंदा की है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में यह दूसरे भाजपा नेता हैं जिनकी अगस्त माह में आतंकियों ने हत्या की है. नौ अगस्त को गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की आतंकियों ने गोली मार हत्या कर दी थी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >