2024 चुनाव से पहले बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, मरांडी को झारखंड, जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की पांच घंटे तक बैठक चली थी. जिसके बाद ही चार राज्यों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का फैसला लिया गया.

बीजेपी ने झारखंड सहित कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं. जिसमें झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल मरांडी को सौंपी गयी है. इसके अलावा पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है.

चार राज्यों के प्रेदश अध्यक्ष बदले गये

बीजेपी ने जिन चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं, उसमें झारखंड, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं. जबकि कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बीजेपी में बड़ी फेरबदल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की पांच घंटे तक बैठक चली थी. जिसके बाद ही चार राज्यों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का फैसला लिया गया.

Also Read: मैं नीतीश जी का सम्मान करता हूं, अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए : बाबूलाल मरांडी

कौन हैं सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. जाखड़ 2017 से 2021 तक पंताब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे थे. वह 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. वह मई 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. जाखड़ को बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव में अभिनेता सनी देओल की जगह पर गुरदासपुर से टिकट दे सकती है. सुनील जाखड़ के पिता बलराम सिंह जाखड़ कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं.

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बीजेपी में फेरबदल

इसी साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. इस साल के आखिर तक इन राज्यों में चुनाव होने हैं. बीजेपी ने संगठन में बदला विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >