Rahul Gandhi: बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया देशद्रोही, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता को घेरा

Rahul Gandhi: बीजेपी ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. बीजेपी ने राहुल गांधी को देशद्रोही करार दे दिया. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

Rahul Gandhi: अमेरिका की यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग की केंद्र सरकार से मिलीभगत है. राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “आप नेशनल हेराल्ड मामले में ED कार्रवाई की वजह से निर्वाचन आयोग पर भड़ास निकाल रहे हैं. ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. ईडी आपको नहीं छोड़ेगा क्योंकि एजेंसियां ​तथ्यों के आधार पर काम करती हैं और ‘नेशनल हेराल्ड’ मामला एकदम स्पष्ट मामला है. आपको नहीं छोड़ा जाएगा. आप और आपकी मां को अपराध के जरिए अर्जित आय के साथ पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा.”

राहुल-सोनिया जाएंगे सलाखों के पीछे : पात्रा

पात्रा ने कहा, इस मामले में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी दोनों सलाखों के पीछे जाएंगे. पात्रा ने कहा, “आप देशद्रोही हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि आपने विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया है बल्कि इसलिए भी कि आपने और आपकी मां ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में देश के करोड़ों रुपये का गबन किया है. आप और आपकी मां इससे बच नहीं पाएंगे.”

अनिल विज ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी जब भी कुछ कहते हैं तो देश के बाहर जाकर कहते हैं. वे विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं. वे जिस भी देश में जाते हैं, भारत की निंदा करते हैं… वे लोकसभा में भी बोल सकते हैं लेकिन आश्चर्य की बात है कि वह भारत माता को अपनी मां मानते भी हैं या नहीं, जो हर बार विदेश में जाकर निंदा करते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >