राहुल गांधी का RSS-BJP पर हमला, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला करने का लगाया आरोप

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंगोली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, RSS और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है. आदिवासी लोगों का नाम ‘आदिवासी’ से ‘वनवासी’ करने के पीछे भाजपा की गहरी रणनीति है. राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने आदिवासियों के कई अधिकार भी जब्त कर लिए हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 70 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. राहुल की यह यात्रा मंगलवार को अपने 69वें दिन में प्रवेश कर गई और यह दिन में हिंगोली से शुरू होकर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पहुंची. महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बड़ा हमला किया.

बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला कर रही बीजेपी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंगोली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है. आदिवासी लोगों का नाम ‘आदिवासी’ से ‘वनवासी’ करने के पीछे भाजपा की गहरी रणनीति है. राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने आदिवासियों के कई अधिकार भी जब्त कर लिए हैं.

Also Read: Himachal Election: अनुराग ठाकुर का सवाल, क्या कांग्रेस ने रणनीति के तहत राहुल गांधी को चुनाव से दूर रखा?

आदिवासियों और गरीबों को मिलना चाहिए उनका अधिकार : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा हर रोज संविधान पर हमला करती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए.

15 नवंबर को झारखंड मना रहा अपना स्थापना दिवस

15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है. इसी दिन भगवान बिरसा का जन्म खूंटी जिला के उलिहातू गांव में हुआ था. इसी दिन यानी 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. झारखंड स्थापना दिवस में पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंची और उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया.

150 दिनों तक चलेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 150 दिन तक पदयात्रा करेंगे. उनकी यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, तो 150 दिनों में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. इस यात्रा में राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >