चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुंबई में त्योहारी सीजन से पहले दूध की कीमतों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 1 सितंबर 2026 से दूध ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इसका असर बिहार और झारखंड में भी पड़ेगा.

त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले महंगाई की एक और खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने मुंबई में तबेला दूध के दाम ₹9 प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है. इस फैसले के कारण 1 सितंबर 2026 से दूध अब ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा.

ऐसे में बिहार और झारखंड के लोगों के बीच भी यह चर्चा हो रही है कि क्या इन दोनों राज्यों में भी आने वाले दिनों में दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं?

मुंबई में क्यों बढ़े दूध के दाम?

  • मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बताया कि नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी.
  • हालांकि लोगों के लिए राहत की बात ये है कि अगले 6 महीने तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. यानी 28 फरवरी 2027 तक इसी बढ़ी हुई कीमत पर दूध मिलेगा.
  • दूध की कीमत बढ़ने के पीछे बढ़ती उत्पादन लागत को वजह बताया जा रहा है. संगठन का कहना है कि पशुओं की कीमत, चारा, दाना और दूसरी जरूरी चीजों का खर्च बढ़ने से डेयरी चलाना महंगा हो गया है.
  • इसी वजह से मुंबई में तबेला दूध की कीमत ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर करने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें: 29 अगस्त से 2 सितंबर तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल! जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

बिहार-झारखंड में अलग है दूध का हिसाब?

  • मुंबई में दूध महंगा होने के बाद बिहार और झारखंड के लोगों की नजर भी अब दूध की कीमतों पर है. लेकिन दोनों राज्यों में दूध का बाजार मुंबई से थोड़ा अलग है.
  • यहां बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक दूध की सप्लाई स्थानीय डेयरी कंपनियां और सहकारी संस्थाएं करती हैं. बिहार में सुधा और झारखंड में मेधा डेयरी प्रमुख नाम हैं.
  • इसलिए मुंबई में दूध की कीमत बढ़ने का सीधा असर बिहार और झारखंड की खुदरा कीमतों पर पड़ना जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़ें: चारों तरफ तबाही, बालकनी में फंसा परिवार, नेपाल-तिब्बत सीमा से आया नया डरावना वीडियो

क्या मुंबई की बढ़ोतरी का असर बिहार-झारखंड पर पड़ेगा?

  • मुंबई में हुई बढ़ोतरी स्थानीय दूध उत्पादकों के फैसले से जुड़ी है. इसलिए जरूरी नहीं है कि इसका असर बिहार-झारखंड में भी हो. क्योंकि बिहार-झारखंड में दूध की सप्लाई यहां की स्थानीय कंपनी करती है.
  • मुंबई में ₹9 की बढ़ोतरी को देखकर यह मान लेना कि बिहार और झारखंड में भी दूध ₹9 महंगा हो जाएगा, सही नहीं होगा.

आगे बढ़ सकते हैं दूध के दाम?

फिलहाल तत्काल बढ़ोतरी की आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन दूध उत्पादन की लागत पर चारा, पशु-आहार, परिवहन और दूसरे खर्चों का असर पड़ता है. ऐसे में अगर आने वाले महीनों में ये लागत लगातार बढ़ती है, तो डेयरी कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >