Breaking News: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1263 नये मामले, 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

Breaking News Updates: भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को यह चौथा मेडल मिला है.

Live Updates
10:44 PM. 31 Jul 22 10:44 PM. 31 Jul

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1263 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना से बीते एक दिन में अक भी मौत नहीं हुई है. जबकि, 984 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गये हैं.

10:44 PM. 31 Jul 22 10:44 PM. 31 Jul

मंकी पॉक्स से मौत को लेकर बैठक

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि प्रदेश में एक युवक की मंकी पॉक्स से मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुन्नयूर में बैठक बुलाई है. जहां इलाज में देरी की भी जांच कराई जाएगी.

10:44 PM. 31 Jul 22 10:44 PM. 31 Jul

ईडी कर रही है झूठी कार्रवाई- संजय राउत

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि ईडी मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई कर रही है. झूठे सबूत लोगों को मार-पीटकर बनाए जा रहे हैं. ये सिर्फ महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने के लिए है लेकिन महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी. संजय राउत झुकेगा नहीं और पार्टी भी नहीं छोड़ेगा. वहीं, उनके घर से ईडी ने साढ़े 11 लाख रुपये जब्त किये.

10:44 PM. 31 Jul 22 10:44 PM. 31 Jul

संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया

भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. इसके बाद ईडी ने राउत को हिरासत में ले लिया.

10:44 PM. 31 Jul 22 10:44 PM. 31 Jul

भारत की झोली में एक और सोना

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में एक और सोना आ गया है. इस बार भी गोल्ड वेटलिफ्टिंग में आया है. वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने सोना जीता है.

2:29 PM. 31 Jul 22 2:29 PM. 31 Jul

अमित शाह आज पटना आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभिन्न प्रकोष्ठों की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को रविवार को संबोधित करेंगे. भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह के शाम चार बजे सत्र को संबोधित करने की उम्मीद है.

2:29 PM. 31 Jul 22 2:29 PM. 31 Jul

महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य के मंत्रिमंडल के गठन के लिए मंत्रालयों का आंवटन जल्द तय किया जाएगा. हम उपमुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के विकास पर काम कर रहे हैं.

2:29 PM. 31 Jul 22 2:29 PM. 31 Jul

एनआईए ने ISIS की गतिविधियों के संबंध में मारे छापे

एनआईए ने आईएसआईएस की गतिविधियों के संबंध में महाराष्ट्र के नांदेड़ और कोल्हापुर में छापे मारे.

2:29 PM. 31 Jul 22 2:29 PM. 31 Jul

संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के नये आयुक्त

संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस के नये आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा को 1 अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया. इसकी जानकारी न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर वॉल पर दी है.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

पार्थ चटर्जी को मेडिकल जांच के लिए ईएसआई लाया गया

एसएससी भर्ती घोटाले के आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को मेडिकल जांच के लिए ईएसआई अस्पताल लाया गया. इस साजिश के पीछे किसका हाथ है, यह पूछे जाने पर वह कहते हैं, समय आने पर आपको पता चल जाएगा, पैसा मेरा नहीं है.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

पीएम मोदी ने की 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने की अपील

आजादी का अमृत महोत्सव जन आंदोलन में बदल रहा है, सभी वर्ग के लोग इसमें भाग ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा. वहीं, पीएम मोदी ने लोगों को सुझाव दिया कि वे दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों पर अपने प्रोफाइल चित्र के रूप में ‘तिरंगा’ लगा सकते हैं.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

UKSSSC पेपर लीक मामले में 10 से अधिक गिरफ्ताल

उत्तराखंड के कुमाऊं से पिछले 24 घंटे में UKSSSC पेपर लीक मामले में एक दर्ज़न गिरफ्तार हुए. गिरफ्तार लोगों में उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल अमरीश गोस्वामी भी शामिल हैं. स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुल 35.89 लाख रुपए बरामद किए गए हैं.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

देश में कोरोना के 19,673 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार से अधिक नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार देशभर में 1,43,676 सक्रिय मालमे हैं.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

काठमांडू में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेपाल के काठमांडू में महसूस किए गए भूकंप के झटके. रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता मापी गई. जानकारी के अनुसार नेपाल से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में रविवार की सुबह 07:58 बजे आया.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

वेटलिफ्टर बिंदियारानी ने सिल्वर पर कब्जा जमाया

भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को यह चौथा मेडल मिला है.

12:49 PM. 31 Jul 22 12:49 PM. 31 Jul

संजय राउत के घर ईडी ने दी दस्तक

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पहुंचे.

7:36 AM. 31 Jul 22 7:36 AM. 31 Jul

मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ निगेटिव

देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को 30 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से कोल्लम लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति का इलाज 17 दिनों में तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में हुआ. अब उसकी हालत स्थिर है. उनके प्राथमिक संपर्कों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को यह चौथा मेडल मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >