Vande Bharat: टला वंदे भारत ट्रेन का बड़ा हादसा, उदयपुर-जयपुर ट्रैक पर बिछाए गए थे पत्थर, देखें कैसी थी साजिश

वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. दरअसल वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से रवाना होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंची. यहां गंगरार स्टेशन के आगे जब ट्रेन पहुंची तो लोको पायलट को अचानक रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिछे नजर आये.

Vande Bharat: उदयपुर-जयपुर ट्रैक से अगर वंदे भारत ट्रेन गुजर जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. वंदे भारत ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की पूरा साजिश रची गई थी. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गंगरार स्टेशन से आगे रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने बड़े-बड़े पत्थर बिछाए दिए. इसके अलावा जॉइंट के पास लोहे की छड़ भी इस तरह से फंसा दी गई थी कि बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि समय रहते ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. वहीं, ट्रैक पर किसने सरिया फंसाया और किसने पत्थर बिछाए इसका पता नहीं चल पाया है. रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कई जगहों पर रेलवे पटरी पर बिछाए गये थे पत्थर
वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. दरअसल वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से रवाना होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंची. यहां गंगरार स्टेशन के आगे जब ट्रेन पहुंची तो लोको पायलट को अचानक रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिछे नजर आये. लोको पायलट ने अचानक ब्रेक में ब्रेक लगा दिए. इसके बाद जब ट्रेन से उतरकर उन्होंने जांच की तो समझ में आया कितना बड़ा हादसा हो सकता था. दरअसल रेलवे ट्रैक पर 3 से 4 जगह बड़े-बड़े पत्थर बिछाए हुए थे. इसके अलावा लोहे का बड़ा कील भी ट्रैक को जोड़ने वाली जगह पर खड़ा कर दिया गया था और उसके बीच पत्थर लगा दिया गया था. यानी वंदे भारत को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश की गई थी.

टल गया बड़ा हादसा

बता दें, 24 सितंबर 2023 को पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन को भी उसी कड़ी में हरी झंडी दिखाया गया था. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ मंगलवार को छोड़कर पूरे सप्ताह में सफर करती है. आज यानी सोमवार को भी वंदे भारत ट्रेन अपने तय समय पर निकली. वहीं, ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए बड़ी राहत की बात है कि बड़ा हादसा होते होते टल गया.

Also Read: Caste Survey: जितनी आबादी, उतना हक… बिहार में जाति सर्वे रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >