महाराष्ट्र के भिवंडी में ढही 3 मंजिला इमारत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई, 14 को बचाया गया

भिवंडी इमारत ढहने के मामले में नारपोली पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बिल्डर इंद्रपाल पाटिल को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है. आईपीसी की धारा 304 (2), 337, 338 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से अबतक 6 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि बचाव अभियान में अब तक 14 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. बचाव कार्य अब भी जारी है. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.

बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी इमारत ढहने के मामले में नारपोली पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बिल्डर इंद्रपाल पाटिल को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है. आईपीसी की धारा 304 (2), 337, 338 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहते थे चार परिवार

बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर गोदाम थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे. जब ढांचा गिरा तो कुछ मजदूर ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम एवं दमकलकर्मियों समेत विभिन्न एजेंसी के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं. रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी उम्र 35 साल से 40 साल के बीच बताई जा रही है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मदन बल्लाल ने बताया कि इससे पहले सुनील पीसा (38) नाम के एक व्यक्ति को रविवार सुबह करीब आठ बजे मलबे से निकाला गया और उसे भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल ले जाया गया.

Also Read: ‘मैं छुट्टी पर नहीं, कर रहा हूं डबल काम’, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >