‘राहुल गांधी के साथ चलने के लिए एक्टर्स को दिये गये पैसे’, भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी ने उठाये सवाल

महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कई बॉलीवुड स्टार नजर आये. पूजा भट्ट, सुशात सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन और रश्मि देसाई ने पिछले दिनों पदयात्रा की. लेकिन इस पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पदयात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार को पैसे दिये गये.

सांसद राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र पहुंची है. महाराष्ट्र के बुलधाना में पद यात्रा को दो दिनों के लिए विराम दिया गया है. इस बीच राहुल गांधी की पदयात्रा एक बार फिर से विवादों में फंसती नजर आ रही है. राहुल गांधी के पदयात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मौजूदगी पर बीजेपी ने बड़ा गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.

राहुल गांधी के साथ चलने के लिए बॉलीवुड स्टार को दिये गये पैसे

महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कई बॉलीवुड स्टार नजर आये. पूजा भट्ट, सुशात सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन और रश्मि देसाई ने पिछले दिनों राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. लेकिन इस पर बीजेपी हमलावर हो गयी है. भाजपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार को पैसे दिये गये.

Also Read: Gujarat Election: गुजरात में शख्स ने बीच में रोका राहुल गांधी का भाषण, फिर पूर्व कांग्रेस चीफ ने किया ऐसा

बॉलीवुड स्टार को लेकर फेसबुक पोस्ट वायरल

बीजेपी ने एक वायरल फेसबुक पोस्ट को लेकर राहुल गांधी की पदयात्रा पर निशाना साधा. दरअसल फेसबुक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा के लिए बॉलीवुड स्टार को आमंत्रित किया गया है. मैसेज में दावा किया गया है कि स्टार संभव लागत में राहुल गांधी के साथ 15 मिनट तक पदयात्रा में शामिल होने के लिए अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं. भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, ये लोग कौन हैं, जो चंद पैसों के लिए राहुल गांधी का साथ देने के लिए तैयार हैं.

बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार

राहुल गांधी की पदयात्रा पर सवाल उठाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने कहा, जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की बीजेपी की ओर से साजिश हो रही है, उससे साफ होता है कि हमारी यात्रा सही रास्ते पर है. कांग्रेस ने कहा, भाजपा के निरंकुश और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >