'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में बवाल, असम पुलिस से भिड़े राहुल गांधी, केस दर्ज, देखें वीडियो

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अभी असम में है. इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों द्वारा गुवाहाटी शहर के बाहर लगे पुलिस अवरोधकों को तोड़ने के बाद कहा कि हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे.

राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है जिससे जुड़ी कई खबरें आ रही है. ताजा जानकारी के अनुसार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में आये व्यवधान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए. राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों द्वारा गुवाहाटी शहर के बाहर लगे पुलिस अवरोधकों को तोड़ने के बाद कहा कि हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व में कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई और ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया जिसकी तस्वीरें सामने आई है. कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 10वां दिनः राहुल गांधी की यात्रा में फिर होगा हंगामा? असम में इस दिन होगा पुनः प्रवेश

आपको बता दें कि सोमवार को मेघालय में प्रवेश करने के बाद इस हिस्से में यात्रा अपने अंतिम चरण के लिए असम लौटी, जो राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी. असम में यात्रा गुरुवार तक रहेगी. उसके बाद ये आगे बढ़ेगी.

असम पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए गुवाहाटी के प्रवेश बिंदु खानापारा में भारी सुरक्षा तैनात की थी. इसके बाद विवाद हो गया और पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा.

इससे पहले भी राहुल गांधी के इस यात्रा को विरोध का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ता के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर हमले का आरोप लगाया है. राहुल गांधी सूबे के सीएम हिमंता सरमा को डरपोक तक कह चुके हैं.

Also Read: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया ?

कांग्रेस ने ट्वीट किया कि मंगलवार को असम में जिस रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलनी है. इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली थी… लेकिन हमारी पदयात्रा को रोकने का काम किया गया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं. इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >