भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में भानुबेन मनोहरभाई बाबरिया ने एकमात्र महिला मंत्री के रूप में ली शपथ

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नये सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित शपथग्रहण समारोह में भूपेंद्र पटेल और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलायी. गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत दर्ज की है.

गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आज गांधीनगर के हैलीपेड मैदान में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ लिया जिसमें एकमात्र महिला मंत्री के रूप में भानुबेन मनोहरभाई बाबरिया ने शपथ ली. उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं भानुबेन

भानुबेन बाबरिया आदिवासी समाज से आती हैं और उन्हें मंत्रिमंडल में इसलिए शामिल किया गया है ताकि आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया जा सके. भानुबेन 47 साल की हैं और उन्होंने राजकोट, पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव जीता है. इससे पहले वे पार्षद थीं.

स्नातक तक प्राप्त की है शिक्षा

भानुबेन बाबरिया द्वारा दाखिल शपथपत्र के अनुसार उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के डीडीके लाॅ काॅलेज से एक वर्ष का एलएलबी कोर्स किया है. उनके पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

भानुबेन बाबरिया पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं

भानुबेन बाबरिया के प्रोफाइल की खास बात यह है कि उनपर एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. उनके साथ 15 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा और कुबेर डिडोर कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए. वहीं राज्यमंत्री के रूप में हर्ष सांघवी, जगदीश विश्वकर्मा, मुकेश पटेल, पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चू भाई खाबड़, प्रफुल्ल पानसेरिया, भीखू सिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने शपथ ली.

भाजपा को मिली सातवीं जीत

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नये सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित शपथग्रहण समारोह में भूपेंद्र पटेल और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलायी. गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत दर्ज की है. यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है. कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है.

Also Read: Gujarat CM Oath Ceremony: दूसरी बार CM बने भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल ने दिलायी शपथ, 16 मंत्रियों ने ली शपथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >