मां की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर थाने पहुंची बेटी, जानें क्या है पूरा मामला

घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट में हुई. शव को थाने लाया गया और बेटी सेनाली सेन (39) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया गया है.

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मां की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर बेटी थाने पहुंच गयी. मामले को लेकर मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया है. यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट में हुई.

उन्होंने कहा कि शव को कल थाने लाया गया और बेटी सेनाली सेन (39) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया गया है.


हत्या की क्या है वजह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के समक्ष युवती ने कबूल किया कि उसी ने अपनी मां की हत्या की है. हत्या का कारण बताते हुए उसने कहा कि हमेशा लड़ाई होती रहती थी. इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने तुरंत युवती को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले कि पुलिस वाले मामले को लेकर कुछ पूछते, युवती ने ही खुद बोलना शुरू कर दिया. उसने बताया कि वह एक फिजियोथेरेपिस्ट है. उसके और मां के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे.

तंग आकर कर दी मां की हत्या

युवती ने पुलिस को बताया कि उसने तंग आकर अपनी मां की हत्या कर दी. वह भागना नहीं चाहती थी. इसलिए उसने मां के शव को सूटकेस में डाला और थाने पहुंच गयी. युवती की मानें तो वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. यहां वह अपने पति, सास और मां के साथ रहती है.

पति घर पर नहीं था

खबरों की मानें तो जब युवती ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया तब पति घर पर नहीं था. ना ही सास को इसकी भनक उसने लगने दी. सास दूसरे कमरे में थीं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पुलिस के पूछताछ के बाद और भी जानकारी सामने आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >