बेंगलुरु में जारी रहेगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, तस्वीरों में देखें अस्त-व्यस्त होती जिंदगी

बेंगलुरु में बीते एक महीने से ज्यादा समय से मूसलाधार बारिश हो रही है. भारी बरसात के कारण सड़के तालाब बन चुके हैं. हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है. आसम यह है कि कई लोगों को अपने ऑफिस तक पहुंचने के लिए ट्रेक्टर की सवारी करनी पड़ रही है. तो कई लोग नाव में बैठकर ऑफिस पहुंच रहे हैं.

बेंगलुरू में भारी बारिश और सड़कों पर जमे पानी ने आम जनजीवन को तबाह कर दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी कंपनियों में काम करने वालों को हो रही है. उन्हें ऑफिस जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.

भारी बारिश से अनेक आईटी कंपनियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है. कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम दे दिया है, तो कई कंपनियों के कर्मचारी किसी तरह दफ्तर पहुंच रहे हैं.

वहीं, भारी बारिश का फायदा कैब ड्राइवर भी उठा रहे हैं. कैब ड्राइवर मनमानी किराया वसूलने लगे हैं. कुछ किलोमीटर जाने के लिए कैब ऑनर दो सौ से भी ज्यादा रुपये चार्ज कर रहे हैं. तो वहीं, कई लोग ट्रैक्टर से ऑफिस पहुंच रहे हैं. बीते एक महीने से ज्यादा समय से भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में सड़कों पर पानी जमा हुआ है.

इधर, मौसम विभाग ने बेंगलुरु के लिए आज बारिश की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिटी में 8 सेमी बारिश, सिटी कार्यालय में 4 सेमी, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में 9.6 मिमी और एचएएल हवाई अड्डा में 5 सेमी बारिश हुई है.

मौसम विभाग वैज्ञानिक डॉ गीता अग्निहोत्री ने कहा है कि बेंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए इलाके में एनडीआरएफ (NDRF) की 2 टीमें तैनात की गई है. SDRF भी अलग क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्य कर रही है. वहीं, टीम ने लोगों से अपील की है कि लोग मौसम ठीक होने तक सुरक्षित जगहों पर ही रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >