Breaking News LIVE : तमिलनाडु में कोरोना से 17 की मौत, 2812 नये संक्रमित मिले

Breaking News: महाराष्ट्र में पत्नी-बेटे ने मिलकर बैंक अधिकारी की ले ली जान. अमेरिका के फीनिक्स में बच्चे को बचाने गई पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, नौ अधिकारी घायल. दिल्ली में झारखंड गैंग के 10 जेबकतरे गिरफ्तार, 50 लाख रुपये के 110 मोबाइल जब्त. बाकी देश-दुनिया की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

तमिलनाडु में कोरोना से 17 की मौत, 2812 नये संक्रमित मिले

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 लोगों की पिछले 24 घंटे के दौरान मौत हो गयी. इस दौरान 2,812 नये संक्रमित भी मिले. हालांकि, 11,154 लोग स्वस्थ हुए. अब राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 47,643 रह गयी है. मृतकों की संख्या बढ़कर 37,904 हो गयी है.

1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

28 बैंकों को 22,842 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कंपनी पानी का जहाज बनाने और उसकी रिपेयरिंग का बिजनेस करती है.

1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन

देश के जाने-माने उद्योगपति राहुल बजाज का निधन हो गया है. पद्म भूषणसे सम्मानित राहुल बजाज का आज 83 साल की उम्र में निधन हो गया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

आंध्रप्रदेश में पुलिस ने जलाया 850 करोड़ का गांजा

आंध्रप्रदेश की पुलिस ने 850 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा को जलाकर नष्ट कर दिया है. पुलिस ने विशाखापत्तनम जिला के अनाकापल्ली स्थित कोडुरु गांव में गांजे को नष्ट किया.

1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं. यदि यह राष्ट्र नहीं होता, तो उत्तराखंड के सपूत देश की सीमाओं की रक्षा नहीं कर रहे होते. ये बातें प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में एक चुनावीरैली को संबोधित करते हुए कहीं.

1:35 AM. 13 Feb 22 8:05 PM. 12 Feb

कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया, अब उत्तराखंड के पास मौका

कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया है, अब उत्तराखंड के पास इस चुनाव में यह मौका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की चुनावी रैली में यह बात कही.

मुख्य बातें

Breaking News: महाराष्ट्र में पत्नी-बेटे ने मिलकर बैंक अधिकारी की ले ली जान. अमेरिका के फीनिक्स में बच्चे को बचाने गई पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, नौ अधिकारी घायल. दिल्ली में झारखंड गैंग के 10 जेबकतरे गिरफ्तार, 50 लाख रुपये के 110 मोबाइल जब्त. बाकी देश-दुनिया की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >