India vs Pakistan: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट अब…पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI ने कह दी बड़ी बात

India vs Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है. हमले में 28 लोगों की मौत हो चुकी है. आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने की आशंका व्यक्त की गई है. आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने भी कड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पर दो टूक कह दिया है.

India vs Pakistan: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, “हम पहले से ही पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. इस मामले में जो सरकार ने नीति बनाई है, हम सरकार की नीति के साथ खड़े हैं. सरकार ने द्विपक्षीय क्रिकेट की अनुमति नहीं दी, तो हम नहीं खेले. आगे भी सरकार जो तय करेगी, हम उसी के साथ चलेंगे.”

आज के IPL मैच में न तो DJ बजेगा, न आतिशबाजी होगी

कांग्रेस सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “कल पहलगाम में हुए हमले ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब आतंकवादियों को पूरी तरह से खत्म करने का समय आ गया है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं… देश के 140 करोड़ लोग एकजुट होकर आतंकवाद को खत्म करेंगे… वे कायरों की तरह आए, मारे और चले गए. भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. BCCI ने फैसला किया है कि आज के IPL मैच में न तो DJ बजेगा, न आतिशबाजी होगी और न ही चीयर गर्ल्स; खिलाड़ी मौन रखकर और काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि देंगे.”

बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर खेलेंगे जबकि इस मुकाबले में चीयरलीडर्स नहीं होंगी और आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. टीमें इस घटना से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखेंगी. इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है.

2008 के बाद से भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट बंद है

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध तोड़ दिए और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दुबई में तटस्थ स्थल का प्रावधान करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >