यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, फोटो- एएनआई

Bank Strike: 2 दिन छुट्टी, 3 दिन हड़ताल, सितंबर के आखिरी हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, Video

Bank Strike: सितंबर के आखिरी सप्ताह में ग्राहकों को बैंक से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है. 26 और 27 सितंबर की छुट्टी के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित है. इसलिए दस्तावेज, सत्यापन या दूसरे जरूरी ब्रांच काम 25 सितंबर तक निपटा लेना बेहतर होगा.

Bank Strike: अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है को यह खबर आपके लिए है. क्योंकि सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में एसबीआई बैंक में कामकाज 5 दिन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में अगर आपका जरूरी काम अटका है, जिसके लिए ब्रांच जाना जरूरी है, तो उसे 25 सितंबर तक पूरा कर लेना बेहतर होगा. 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है. वहीं 28 से 30 सितंबर तक SBI कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है. ऐसे में लगातार पांच दिनों तक ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं.

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इसे देखते हुए SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जिन कामों के लिए बैंक कर्मचारी की मदद, दस्तावेज जमा करने या ब्रांच में सत्यापन कराने की जरूरत है, उन्हें पहले ही पूरा कर लें. हड़ताल के दौरान ब्रांच की सेवाओं पर कितना असर पड़ेगा, यह कर्मचारियों की भागीदारी पर निर्भर करेगा.

26 और 27 सितंबर को भी ब्रांच बंद

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 27 सितंबर को रविवार है. इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित है. इस तरह ब्रांच से जुड़े कामों के लिए 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों का अंतराल बन सकता है. इसी वजह से जिन ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम करना है, उनके लिए 25 सितंबर तक उसे पूरा करना बेहतर रहेगा.

UPI, YONO और मोबाइल बैंकिंग का क्या होगा?

हड़ताल का असर मुख्य रूप से ब्रांच से मिलने वाली सेवाओं पर पड़ सकता है. SBI के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, YONO और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है. कैश निकालने के लिए ATM और Automated Deposit and Withdrawal Machine यानी ADWM का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कौन से काम पहले निपटा लेना बेहतर?

अगर किसी काम के लिए दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी जमा करनी है, बैंक कर्मचारी से सत्यापन कराना है या कोई ऐसी प्रक्रिया पूरी करनी है जो ऑनलाइन नहीं हो सकती, तो उसे आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं होगा. चेक से जुड़े कुछ काम और दूसरे ऑफलाइन बैंकिंग काम भी हड़ताल के कारण देर से पूरे हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >