Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू, साहित्यकारों और लेखकों का फूटा गुस्सा, लिखी खुली चिट्ठी

Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में हिंसा का दौर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कई इलाकों पर प्रदर्शनकारी अब हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं. कई जगहों पर मंदिरों को तोड़फोड़ की रिपोर्ट है. वहीं हिंदुओं के खिलाफ हमले को लेकर कई लेखकों ने पत्र लिखा है.

Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी हिन्दुओं पर हमले नहीं रुक रहे हैं. हर दिन किसी न किसी इलाके में हिंदुओं के साथ हिंसा हो रही है. देश विदेश में इसकी निंदा भी हुई है, लेकिन हमले बदस्तूर जारी है. इस कड़ी में अब साहित्यारों और लेखों ने हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद किया है. दर्जनों साहित्यकारों और लेखकों हिंसा के खिलाफ पत्र लिखा है. लेखकों ने कहा है चिट्ठी लिखने का मकसद है हिन्दुओं पर हो रहे हमले पर दुनिया का ध्यान आकृष्ट करना है. इसके अलावा लेखकों ने भारतीय संसद को भी पत्र लिखा है और इसपर संज्ञान लेने की अपील की है.

बता दें, बांग्लादेश में हिंसा का दौर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कई इलाकों पर प्रदर्शनकारी अब हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं. कई जगहों पर मंदिरों को तोड़फोड़ की रिपोर्ट है. सोशल मीडिया पर तोड़फोड़ के वीडियो भी वायरल हुए है. हालांकि अंतरिम सरकार के गठन के बाद मोहम्मद यूनुस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है, साथ ही हिंदुओं पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की है. हालांकि लगातार हो रहे हमले के खिलाफ बांग्लादेश में कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू किया है.

अमेरिका के ह्यूस्टन में एकत्र हुए सैकड़ों लोग
बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों की ओर से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ 300 से अधिक भारतीय-अमेरिकी और बांग्लादेशी मूल के हिंदू लोगों ने बीते दिन यानी रविवार को ह्यूस्टन के शुगर लैंड सिटी हॉल में एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार को रोकने और कमजोर समुदायों की रक्षा करने के लिए तत्काल एवं निर्णायक कदम उठाए. प्रदर्शन के आयोजकों ने बांग्लादेश में सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और बाइडन प्रशासन से आग्रह किया कि वह मानवता के खिलाफ हो रहे इन जघन्य अपराधों के दौरान मूकदर्शक न बना रहे.

ढाका में हिंदुओं का प्रदर्शन
इधर, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में हिंदू सड़कों पर उतरने लगे हैं. इसी कड़ी में राजधानी ढाका से लेकर फरीदपुर तक सभी शहरों में हिंदू समुदाय कट्टरपंथियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. हिंदू समुदाय के लोग राजधानी ढाका के शहीद मीनार पर प्रदर्शन किया. बता दें, इसी जगह से छात्र संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू की थी. अब वही जगह से हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने खिलाफ हो रहे हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया. 

Also Read: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने से जुड़े मामले में सुनवाई टली, कोर्ट ने CBI को 27 अगस्त तक का दिया समय

Kolkata doctor murder case मामले में CM Mamta Banerjee का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >