Bandipora Encounter : भारतीय जवानों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को ठोका

Bandipora Encounter : शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली. इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों के गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

Bandipora Encounter : 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय जवान आतंकियों की खोज में लगे हुए हैं.  इस क्रम में उन्होंने बांदीपुरा में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया. यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है. शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली. इसके  बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों ने फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान घायल

इससे पहले खबर आई कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी (ओवरग्राउंड वर्कर) मारा गया. अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया. वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें : LOC Tension : पाकिस्तान की फायरिंग का दिया गया जवाब, रातभर जमकर हुई गोलाबारी

आतंकियों पर शुरू हुई कार्रवाई

इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे. यहां उन्हें बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई. वह स्थिति की व्यापक सुरक्षा समीक्षा करेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के पीछे संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों का पता लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में वे जानकारी लेंगे. एक अन्य घटनाक्रम में, शुक्रवार को सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम हमले में शामिल माने जा रहे दो आतंकवादियों के घरों को नष्ट कर दिया. बिजबेहरा में लश्कर आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया, जबकि त्राल में आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >