भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का किया सफल ट्रेनिंग लॉन्च, जानें खासियत

कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है. इसे सतह से सतह तक मार किया जा सकता है. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को डिजाइन और डेवलप किया है.

एक तरफ पाकिस्तान तो दूसरी ओर चीन यानी एलएसी और एलओसी दोनों ओर से भारत दुश्मनों से घिरा है. यहीं नहीं आए दिन ये भारतीय सेना के साथ तकरार करते हैं, और मुंह की खाकर भाग भी जाते हैं. अब दुश्मनों के दिलों पर भारतीय सेना की और धाक जमेगी, क्योंकि भारत ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय का सफल ट्रेनिंग लॉन्च कर लिया है. ट्रेनिंग लॉन्च में मिसाइल ने सटीकता से अपने लक्ष्य को भेदा.

रक्षा मंत्रालय की और से जारी एक बयान में कहा गया है कि आज यानी मंगलवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर के परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण  किया गया. टेस्टिंग में मिसाइल ने जिस सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा उससे साफ है कि आने वाले समय में पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल चीन और पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देगा.

कितनी है मारक क्षमता: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है. इसे सतह से सतह तक मार किया जा सकता है. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को डिजाइन और डेवलप किया है. यह भारत की उन्नत पृथ्वी मिसाइल श्रृंखला का एक हिस्सा है. इस सीरीज की अन्य मिसाइलों में पृथ्वी-I, पृथ्वी-II, पृथ्वी-III और धनुष मिसाइल शामिल हैं.

Also Read: चीन की उड़ जाएगी नींद! सेना में शामिल होंगे मिसाइलें और एयर डिफेंस वेपन, 4276 करोड़ की खरीद को मंजूरी

गौरतलब है कि भारत लगातार अपनी शक्ति में इजाफा करने में लगा है. चीन और पाकिस्तान की तनातनी के बीच भारत लगातार अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है. इसी कड़ी में रक्षा मंत्रालय ने 4276 करोड़ रुपये की लागत से हेलिना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को आज यानी मंगलवार को मंजूरी दे दी है. इससे पहले भारत ने अग्नि-5 सीरीज का सफल परीक्षण कर दुश्मनों की नींद उड़ा दी थी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >