बालासोर ट्रेन हादसा: 123 ट्रेनें रद्द, 56 के बदले रूट, जानिए कब शुरू होगा फिर से परिवहन

बालासोर हादसे के बाद जिन ट्रेनों को रद्द किया गया उनमें सियालदह-पुरी दुरंतो, हावड़ा-चेन्नई मेल, कन्याकुमारी-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, तिरुपति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. वहीं, तांबरम-न्यू तिनसुखिया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस समेत कईयों के रुट बदले गये हैं.

बालासोर ट्रेन हादसा: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के कारण 123 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं वहीं 56 रेलों के मार्ग में बदलाव किया गया है. यहीं नहीं 10 ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोक दिया गया है और 14 के समय में बदलाव किया गया है. इनमें तीन जून से लेकर सात जून तक चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. गौरतलब है कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में रेलवे ट्रैक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिन्हें तेजी से सामान्य किया जा रहा है. इस कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है.

किन ट्रेनों को किया गया रद्द
हादसे के बाद जिन ट्रेनों को रद्द किया गया उनमें सियालदह-पुरी दुरंतो, हावड़ा-चेन्नई मेल, कन्याकुमारी-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, तिरुपति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, एसएमवीटी-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संतरागांची एसी सुपरफास्ट, पुरुलिया-विलुपुरम शामिल हैं.  

इन ट्रेनों के बदले गये रूट
वहीं, जिन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है उनमें तांबरम-न्यू तिनसुखिया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और दीघा से विशाखापत्तनम जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं.

Also Read: Odisha Train Accident: हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा अदाणी समूह

जिन ट्रेनों के गंतव्य से पहले रोका गया
जिन ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोका गया है उनमें फलकनुमा एक्सप्रेस, बाघाजतिन एक्सप्रेस, बालासोर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और जलेश्वर-पुरी मेमू शामिल हैं. हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुधवार तक सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल होने की संभावना है.

Also Read: बालासोर रेल हादसे की जांच करेगी सीबीआई! रेलवे बोर्ड ने की सिफारिश, भीषण हादसे में 275 लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >