पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा, 80% लोग हुए ठीक

भारत ने इटली के कोरोनोवायरस मामलों की संख्या को पार कर लिया है और प्रत्येक बीतते दिन के साथ यह संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि कोविड-19 के उपचार के लिए फिलहाल कोई दवा या ईलाज संभव नहीं हो पाया है, सरकार इस घातक महामारी से प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

भारत ने इटली के कोरोनोवायरस मामलों की संख्या को पार कर लिया है और प्रत्येक बीतते दिन के साथ यह संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि कोविड 19 के उपचार के लिए फिलहाल कोई दवा या ईलाज संभव नहीं हो पाया है, पर सरकार इस घातक महामारी से प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. आयुष मंत्रालय कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जड़ी बूटियों के उपयोग और उनकी प्रभावशीलता पर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरीकों को साझा करता रहता है.

योग गुरू बाबा रामदेव ने दावा किया है कि कोविड 19 के लिए गिलोय और अश्वगंधा का प्रयोग 100% प्रभावी है. हालांकि फिलहाल शुरूआती स्तर पर इसका ​​परीक्षण चल रहा है, कुछ दिनों बाद इस बारे में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी कि बाबा रामदेव का इलाज कोरोना के लिए कितना प्रभावी है, इसके बाद उनके वैज्ञानिक शोध को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.

पतंजलि के संस्थापक ने कहा कि आयुर्वेद वायरस का इलाज करने की शक्ति रखता है, न केवल दवाएं बीमारी के लक्षणों का इलाज कर सकती हैं, बल्कि संक्रमण का इलाज भी कर सकती हैं. आचार्य बालकृष्ण ने भी दावा किया है कि पंतजलि ने कोरोना की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने दावा किया है कि इस दवा से हजारों कोरोना के मरीज ठीम हो चुके हैं. आचार्य बालकृष्ण का दावा है कि अलग-अलग जगहों पर कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यह दवा दी गई, जिसमें से 80 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं.

दूसरी ओर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वैज्ञानिकों के एक समूह ने एआईएसटी, जापान के सहयोग से पता लगाया है कि अश्वगंधा में कोविड-19 से लड़ने और इलाज करने की क्षमता है.

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 (coronavirus in india) के सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए हैं जबकि 357 मौतें हुईं हैं. अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 है,जिसमें 1,37,448 सक्रिय मामले, 1,41,029 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 8,102 मौतें शामिल हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी गुरुवार सुबह दी है.

देश भर (coronavirus in india) में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या में एक जून के बाद करीब 90 हजार नये मामले जुड़े हैं, जबकि मरने वालों की कुल संख्या में एक-तिहाई की बढ़ोतरी भी इन दस दिनों में हुई. इधर, दुनियाभर (covid 19 in world) की बात करें तो करोना ने लोगों को परेशान कर रखा है.

देश में कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी राहत की खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताय, आज देश का रिकवरी रेट 49.21% है, अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है. 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >