Ayushman Bharat Yojana: ‘मैं आपकी मदद नहीं कर पाऊंगा’, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों से क्यों मांगी माफी

Ayushman Bharat Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुजुर्गाों से माफी मांगी है. उन्होंने यह भी कहा कि वो उनकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे. तो आइये जानते हैं आखिरी पीएम मोदी को बुजुर्गों से माफी क्यों मांगी?

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया था. जिसमें उन्होंने आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के नागरिकों को भी शामिल करने की योजना पर अपनी बात रखी. इसी दौरान उन्होंने कहा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुजुर्गों की वो कुछ भी मदद नहीं कर पाएंगे. दरअसल पीएम मोदी ये बातें दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कही.

दिल्ली और बंगाल में राजनीतिक हितों’ के चलते आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राजनीतिक हितों’ के चलते आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं करने को लेकर मंगलवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इन दोनों राज्यों के बुजुर्गों को इसके विस्तारित कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाएगा. उन्होंने कहा, मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों से माफी मांगता हूं कि मैं उनकी सेवा नहीं कर सकता. मुझे आपके दर्द और पीड़ा के बारे में पता चल जाएगा लेकिन मैं आपकी मदद नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने कहा, इसका कारण यह है कि राज्य सरकारें अपने राजनीतिक हितों के कारण इस योजना को लागू नहीं कर रही हैं.

70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा और उन्हें ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड दिया जाएगा, मगर अफसोस है कि वह अन्य राज्यों में लोगों की सेवा तो कर पाएंगे, लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल में नहीं.

पीएम मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड सौंपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड सौंपा. कार्ड पाने वाले लाभार्थियों ने कहा, हमें बहुत खुशी है कि हमें ऐसी योजना का लाभ मिल रहा है. एक अन्य लाभार्थी ने कहा, मैं पीएम मोदी का बहुत आभारी हूं कि पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत की. इससे लोगों को फायदा होने वाला है.

धन्वन्तरी जयंती पर पीएम मोदी ने 12,850 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

पीएम मोदी ने मंगलवार को धन्वन्तरी जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लगभग 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी ने कहा कि इस साल के आम चुनावों के दौरान उन्होंने वादा किया था कि 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाया जाएगा.

रांची विधायक सीपी सिंह का ऐलान- कहा, ये मेरा आखिरी चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >