सौभाग्य से मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने का मौका, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Ayodhya Ram Mandir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कल यानी सोमवार को भव्य आयोजन हो रहा है. समारोह की भव्य तैयारी हो चुकी है. कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं. वहीं, अयोध्या राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया है. अपने पत्र में राष्ट्रपति ने कहा कि सौभाग्य से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान देखने का मौका मिला.

10 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह कल है. आयोजन की भव्य तैयारी की गई है. बताया जा रहा है कि 22 जनवरी की शाम अयोध्या 10 लाख दीपों से रोशन होगी. मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर राम ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से अयोध्या रोशन होगी. वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के बाद ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी. इसके अलावा कल शाम 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे.

पीएम मोदी कल पहुंचेंगे अयोध्या

पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वह हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर श्री राम जन्मभूमि जाएंगे. इसके बाद 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर पूजा स्थल से समारोह में जाएंगे इसके बाद 2 बजकर 15 मिनट पर वो कूबर टीला शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे.

Also Read: ‘BJP से लड़ो राम से नहीं…’, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- निमंत्रण ठुकराने का मतलब सभ्यता का अपमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >