NITI Aayog : सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है. देश के प्रमुख अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी और गोबर्धन दास सहित सभी पूर्णकालिक सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.
अशोक कुमार लाहिड़ी का अनुभव विकसित भारत के सपने को साकार करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं अशोक कुमार लाहिड़ी से मिला और उन्हें नीति आयोग के वाइस चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी. इकोनॉमिक्स और पब्लिक पॉलिसी में उनका अनुभव भारत में सुधारों के रास्ते खोलेगा और विकसित भारत बनने की यात्रा को और मजबूत करेगा. पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे विश्वास है कि उनकी कोशिशें हमारे देश के नीति निर्माण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाएगी.प्रधानमंत्री ने अशोक कुमार लाहिड़ी को शुभकामनाएं भी दीं.
राजीव गौबा, के वी राजू, अभय करंदीकर और एम श्रीनिवास पूर्णकालिक सदस्य बने
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में यह जानकारी भी दी है कि नीति आयोग भारत के नीति निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है और. उन्होंने लिखा कि नीति आयोग ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा दे रहा है. पीएम मोदी ने राजीव गौबा, प्रो केवी राजू , प्रो गोवर्धन दास, प्रो अभय करंदीकर और डॉ एम श्रीनिवास को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बनने पर बधाई दी.
ये भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बोले राघव चड्डा-शीशमहल दिल्ली चुनाव में हार की प्रमुख वजह
राघव चड्डा के आप छोड़ने से बौखलाए संजय सिंह ने कहा -पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी
क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?
