बिहार के बाद अब महाराष्ट्र में हो गया ‘खेला’, अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, मैंने आज कांग्रेस पार्टी के विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंप दिया है. मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है. मेरे सामने अभी दो दिन बाकि है. दो दिन बाद मैं अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करूंगा.

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल उस समय आया, जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं. खबर तो ये भी है कि चह्वाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं. हालांकि पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक चह्वाण ने फिलहाल पत्ता नहीं खोला है कि उनका अगला कदम क्या होगा. इधर राजनीतिक गलियारों में तेजी से ये भी चर्चा होने लगी है कि बिहार के खेला होने के बाद अब महाराष्ट्र में भी महागठबंधन को तगड़ा झटका लग सकता है.

मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया : अशोक चव्हाण

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, मैंने आज कांग्रेस पार्टी के विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंप दिया है. मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है. मेरे सामने अभी दो दिन बाकि है. दो दिन बाद मैं अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करूंगा. कल तक मैं कांग्रेस प्रदेश की मीटिंग में हाजिर था. मैंने कांग्रेस के किसी भी विधायक से बात नहीं की है. इससे पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट किया था, मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है.

चव्हाण के इस्तीफे पर आया कांग्रेस का बयान, इस्तीफे की बताई वजह

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को कहा कि जो लोग ऐसे कदम उठा रहे हैं उन पर जांच एजेंसियों का दबाव है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जो नेता किसी न किसी वजह से खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं कि उनके लिए भारतीय जनता पार्टी की ‘वाशिंग मशीन’ वैचारिक प्रतिबद्धता के मुकाबले ज्यादा आकर्षक रहेगी.

Also Read: महाराष्ट्र: फेसबुक LIVE के दौरान उद्धव गुट के नेता को मारी गोली, हमलावर ने किया सुसाइड, खौफनाक VIDEO आया सामने

देवेन्द्र फडणवीस बोले- भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं. विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं…वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं. हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा. आगे-आगे देखिए होता है क्या.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >