अरविंद केजरीवाल ने असम में फ्री बिजली और नौकरी देने का किया वादा, हिमंत बिस्वा पर लगाया गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा. उन्होंने असम में सत्ता में आने पर राज्य के सभी बेरोजगार युवकों के लिए नौकरियों का वादा भी किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का वादा किया. एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने असम की हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला किया. उन्होंने उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाये.

केजरीवाल ने असम में खोला आप का पिटारा

अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा. उन्होंने असम में सत्ता में आने पर राज्य के सभी बेरोजगार युवकों के लिए नौकरियों का वादा भी किया. केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के गठन के एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से पानी पहुंचाने का भी आश्वासन दिया. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख लोगों और पंजाब में एक साल में 28,000 लोगों को रोजगार दिया है.

असम में बीजेपी सरकार ने गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया : केजरीवाल

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आप सरकार ने सात वर्षों में दिल्ली का चेहरा बदल दिया, और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी लगभग इतने ही समय के लिए सत्ता में रही है, लेकिन उसने ‘गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं’ किया.

केजरीवाल बोले- मुझे जेल में डालने की दे रहे धमकी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा, मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं. वह सीएम बने लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी. असम के लोग ऐसे नहीं हैं…वे अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं. असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >