माता-पिता और पत्नी के साथ बैठकर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके माता-पिता के साथ उनकी पत्नी नजर आ रहीं हैं. देखें क्या है वीडियो में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया था कि पुलिस गुरुवार को उनके ‘बूढ़े’ माता-पिता से पूछताछ करने पहुंचेगी. इस बीच सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आ रही है कि पुलिस आज केजरीवाल के आवास नहीं जाएगी. इधर, दिल्ली के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मामले को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं. बुधवार को पुलिस ने कॉल किया था और मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए वक्त मांगा था…लेकिन वो आएंगे या नहीं…इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी है.

Read Also : दिल्ली पुलिस मेरे ‘बूढ़े ’ माता पिता से पूछताछ करने आएगी, अरविंद केजरीवाल ने किया ये दावा

क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पुलिस गुरुवार को उनके माता-पिता से पूछताछ करने आएगी. उन्होंने पूछताछ का कारण नहीं बताया था लेकिन आशंका व्यक्त की थी कि दिल्ली पुलिस उनके आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के सिलसिले में आएगी.

क्या कहा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने

एक वीडियो आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि मोदी जी कृपया अरविंद केजरीवाल के बीमार और बूढ़े मां-बाप को देखिए, क्या आपको लगता है इन्होंने कोई गुनाह किया है? आपकी लड़ाई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से है उनके बूढ़े मां-बाप को पुलिस से क्यों प्रताड़ित करा रहे हैं मोदी जी? आगे सिंह ने लिखा कि पूरा देश आपके अत्याचार को देख रहा है…जनता आपको जवाब देगी..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >