अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी चुनौती, 12 बजे पहुंचेंगे बीजेपी हेड क्वार्टर जिनको करना है गिरफ्तार कर लें

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती दी है कि वे आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को अरेस्ट करना चाहते हैं कर लें, रविवार को वे बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहे हैं.

Arvind Kejriwal ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लाइव आकर पीएम मोदी को चुनौती दी. उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि कल रविवार को दोपहर 12 बजे हम आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं, MP-MLA के साथ बीजेपी के हेड क्वार्टर पहुंचेंगे. मोदी जी जिसे चाहे जेल में डाल दें. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी जेल-जेल का खेल खत्म बंद करें. वे कभी मुझे जेल में डालते हैं, तो कभी मनीष सिसौदिया को तो कभी संजय सिंह को. वे राघव चड्डा को जो अभी लंदन से आए हैं उन्हें जेल में डालना चाहते हैं. उन्होंने मेरे पीए बिभव कुमार को जेल में डाल दिया है.

आम आदमी पार्टी समाप्त होने वाली नहीं है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ये चाहते हैं कि वे आम आदमी पार्टी के समाप्त कर देंगे, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा समाप्त होने वाली नहीं है. ये पूरे देश की आवाज बन चुकी है. हमारा कसूर यह है कि हमने गरीबों के लिए काम किया. हमने गरीबों को शिक्षा दी. हमने गरीबों को बिजली-पानी मुफ्त दिया. आम आदमी पार्टी की सरकार ने गरीबों के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोला ताकि उनका इलाज हो सके. ये तमाम बातें उन्हें पसंद नहीं आ रही हैं, क्योंकि वे गरीबों का हित नहीं चाहते हैं.

Also Read : Swati Maliwal Case LIVE: स्वाति मालीवाल मारपीट मामला, बिभव कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

IPL 2024 : क्या आईपीएल सीजन 17 के बाद बिखर जाएगी ये तिकड़ी, CSK vs RCB के मैच से जुड़ा है राज

बिभव कुमार की गिरफ्तारी से बौखलाए केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद से बौखला गए हैं. उनके पीए बिभव कुमार का नाम इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है क्योंकि आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उनपर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. इसी सिलसिले में आज बिभव कुमार की गिरफ्तारी हुई है. स्वाति मालीवाल ने आज सोशल मीडिया पोस्ट करके ये बताया था कि सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ हो रही है.

Also Read :बैंकिंग जगत के दिग्गज नारायण वाघुल का निधन, आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा मार्मिक पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >