Arvind Kejriwal Attack On PM Modi: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की जगह पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये सभी हमारे बच्चे हैं. बच्चों को पीटना सही नहीं है. छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं. मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे डटे रहें. सबसे बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना ही पड़ता है." केजरीवाल ने कहा हमारी मांगें हैं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अच्छा एग्जामिनेशन सिस्टम हो और पेपर लीक होना बंद हो.
केजरीवाल ने हिरासत में लिए गए छात्रों के लिए कानूनी सहायता की मांग की
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की तत्काल जानकारी मांगी है. मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने का दौरा करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को खाना और दूसरी जरूरी चीजें मिल रही हैं. लेकिन उन्हें कल शाम से ही बैठाकर रखा गया है. केजरीवाल ने नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र भेजकर विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी दर्ज प्राथमिकी (FIR) की प्रतियां और हिरासत में लिए गए लोगों की सूची तुरंत जारी करने की मांग की. ताकि प्रभावितों को कानूनी सहायता दी जा सके.
AAP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई में छात्रों को आई गंभीर चोटों पर चिंता जताई और कहा कि देश के भविष्य के साथ ऐसा व्यवहार गलत है. इसके साथ ही, AAP ने पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके जरिए लापता छात्रों को तलाशने और घायलों को चिकित्सीय मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल बोले- पीएम मोदी और अमित शाह दें इस्तीफा
