Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बवाल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, देखें प्रतिक्रिया

Arvind Kejriwal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. ईडी की कार्रवाई तब हुई जब हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था. इधर केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से ही सरकार चलाएंगे. यहां देखें नेताओं की प्रतिक्रिया.

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्जा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.

वक्त है बदलाव का, अबकी बार सत्ता के बाहर : खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, वक्त है बदलाव का, अबकी बार सत्ता के बाहर. उन्होंने आगे लिखा, रोज जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैरकानूनी तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

केजरीवाल को निशाना बनाना गलत और असंवैधानिक: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह निशाना बनाना एकदम गलत और असंवैधानिक है. राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को. उन्होंने कहा, अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुकाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए – यही लोकतंत्र होता है. मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ है.

संबित पात्रा ने अरविं�� केजरीवाल पर निशाना साधा

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. भ्रष्टाचार का जश्न चल रहा है. अगर उनकी आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो उसे रद्द क्यों किया गया? आपने शराब खरीद की पूरी प्रक्रिया में गुटबाजी क्यों और कैसे शुरू की? पात्रा ने कहा, केजरीवाल ने अपने करीबियों को ठेके क्यों दिए? प्रारंभ में 5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया, और यहां तक ​​कि 7 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन उन्हें काले धन के रूप में प्राप्त हुआ. इस देश में कोई अदालत नहीं बची है जहां आम आदमी पार्टी ने अपना झूठ फैलाने के लिए संपर्क नहीं किया हो. फिर भी उन्हें कहीं से कोई राहत नहीं मिली. आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं. मुझे कहना चाहिए कि वह एक बुरा विचार है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फुटा स्टालिन का गुस्सा

तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गुस्सा दिखाया और ट्वीट किया, 2024 के चुनावों से पहले, एक दशक की विफलताओं और हार के डर से, फासीवादी बीजेपी सरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके घृणित काम किया है. एक भी भाजपाई नेता को जांच या गिरफ्तारी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसी से सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र के पतन का पता चलता है.

Also Read: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर से स्तब्ध हूं : शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर से स्तब्ध हूं. कांग्रेस के बैंक खातों पर सख्त रोक के बाद, यह स्पष्ट है कि हमारे आम चुनावों के दौरान भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी नयी जन-क्रांति को देगी जन्म : अखिलेश यादव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुखा अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ये गिरफ्तारी एक नयी क्रांति को जन्म देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >