Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी ‘आप’
Arvind Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल को शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी.

arvind kejriwal arrested
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी ‘आप’
आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. इंडिया गठबंधन के दलों को इसमें शामिल होने के लिए पार्टी ने आमंत्रित किया है.
Arvind Kejriwal arrested updates : कल कोर्ट में पेशी होगी
अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम गिरफ्तार करके अपने साथ हेड क्वार्टर लेकर गई है. आज रात केजरीवाल वहीं गुजारेंगे, संभव है कि कल कोर्ट में उनकी पेशी हो. इस बीच यह सूचना भी आ रही है कि उनकी पत्नी के हाथों में सत्ता की कमान होगी.
Arvind Kejriwal arrested updates : अरविंद केजरीवाल के पास मिले सिर्फ 70 हजार
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास से कोई गैरकानूनी पैसा नहीं मिला है और ना ही कोई कागजात मिले हैं.सिर्फ 70 हजार रुपये मिले हैं. ईडी ने सीएम का फोन लिया और उन्हें गिरफ्तार करके ले गए हैं.
Arvind Kejriwal arrested by ED : बीजेपी ने कहा यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया
बीजेपी नेता रवि शंकर ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई है, इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह के आरोप लगा रहा है वो निरर्थक हैं, ईडी के समन पर जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करना कितना सही है. इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है.
Arvind Kejriwal arrested updates : अरविंद केजरीवाल को हेड क्वार्टर ले गई ईडी की टीम
अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम हेड क्वार्टर लेकर चली गई है. ईडी ने यह कार्रवाई उनकी गिरफ्तारी के बाद की है. गिरफ्तारी के बाद देश में बवाल मच गया है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है.
Arvind Kejriwal arrested updates : एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है सरकार
राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि सरकार देश की एजेंसियों का दुरुपयोग अपने फायदे के लिए कर ही है. चुनाव से पहले यह उनके डर को दर्शाता है.