गुजरात चुनाव से पहले अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला

अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे. जानें आने वाले समय में कहां होने हैं चुनाव

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने यह जानकारी दी. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. हालांकि, उन्हें 60 वर्ष का होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था। गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था.

इनके साथ आयोग का हिस्सा होंगे

वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे. मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुशील चंद्रा की सेवानिवृत्ति के बाद निर्वाचन आयोग में एक पद खाली था. गोयल इससे पहले भारी उद्योग सचिव के पद पर तैनात थे. उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवाएं दी हैं. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.


कहां होंगे चुनाव

आने वाले महीनों में नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते समय निर्वाचन आयोग के पास उसके सभी तीन सदस्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >